Cricket
SA vs WI : दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की, डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज की एक और करारी हार

SA vs WI : दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की, डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज की एक और करारी हार

SA vs WI Live Score: साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया; मार्करम ने लगाया अर्धशतक- Follow LIVE Updates
T20 World Cup 2021 Live, West Indies vs South Africa Live  (SA vs WI Live Score): दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के सुपर 12 के ग्रुप एक के मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है। दक्षिण अफ्रीका की टूर्नामेंट में ये पहली जीत है। इससे पहले टीम को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। […]

T20 World Cup 2021 Live, West Indies vs South Africa Live  (SA vs WI Live Score): दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप के सुपर 12 के ग्रुप एक के मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया है। दक्षिण अफ्रीका की टूर्नामेंट में ये पहली जीत है। इससे पहले टीम को ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। वहीं वेस्टइंडीज की ये लगातार दूसरी हार है। पहले मैच में वेस्टइंडीज को इंग्लैंड ने हराया था।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन बनाए। इसके जवाब में अफ्रीका ने 18.2 ओवर में दो विकेट खोकर ये मैच जीता। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडन मार्करम ने 26 गेंद में 51 रन बनाए। डूसन ने 51 गेंद में 43 रन की पारी खेली।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी रही थी। पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, सिमन्स ने काफी धीमी पारी खेली, जिसका खामियाजा टीम को आखिर में भुगतना पड़ा। सिमन्स ने 35 गेंद में 16 रन बनाए। लुइस 35 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हुए। अफ्रीका की ओर से ड्वेन प्रीटोरियस ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

 

साउथ अफ्रीका पारी-

19वां ओवर- एडन मार्करम ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया। RSA 144/2(18.2) 

18वां ओवर- ब्रावो ने इस ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 4 रन दिए।  RSA 137/2(18) 

17वां ओवर – रसल के इस ओवर में मार्करम ने 2 चौके लगाए। इस ओवर से 12 रन आए। RSA 133/2(17) 

16वां ओवर- ब्रावो के तीसरे ओवर में डूसेन ने लगातार दो गेंदों पर दो चौके लगाए। इस ओवर में भी बल्लेबाजों ने 10 रन बनाए।

15वां ओवर- अफ्रीका के बल्लेबाज हर ओवर में बाउंड्री लगाने की कोशिश कर रहे हैं। रवि रामपॉल के ओवर में बल्लेबाजों ने 11 रन बटोरे। RSA 111/2(15) 

14वां ओवर- ब्रावो ने अपने दूसरे ओवर में सिर्फ दो रन दिए। हालांकि अन्य गेंदबाज ज्यादा किफायती गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं।

13वां ओवर – आंद्रे रसल के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहा। अपने दूसरे ओवर में उन्होंने 7 रन दिए। अफ्रीका ने पिछले तीन ओवर में 32 रन बटोर लिए हैं। – RSA 98/2(12) 

12वां ओवर – कप्तान पोलार्ड ने अपने पहले ओवर में 9 रन दिए।- RSA 91/2(12) 

11वां ओवर- हेडन वॉल्श के इस ओवर में अफ्रीका के बल्लेबाजों ने 16 रन बटोरे। RSA 82/2(11) 

10वां ओवर- अकील होसेन ने वेस्टइंडीज को जरुरी सफलता दिलाई। हेंड्रिक्स 39 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं।-RSA 66/2(10) 

9वां ओवर- हेडन वॉल्श ने अपने दूसरे ओवर में सिर्फ पांच रन दिए। RSA 60/1(9)

आठवां ओवर- हेंड्रिक्स और डेर डूसन के बीच दूसरे विकेट के लिए पचास रन की साझेदारी हो चुकी है। RSA 55/1(8)

सातवां ओवर- हेडन वॉल्श ने अपने पहले ओवर में पांच रन दिए। RSA 47/1(7)

पांचवां ओवर- रसल बल्लेबाजी में कमाल नहीं दिखा सके। उन्होंने अपने पहले ओवर में 10 रन दिए। 

तीसरा ओवर- अकील होसेन के दूसरे ओवर में हेंड्रिक्स ने दो बाउंड्री लगाई। इस ओवर से 11 रन बने। RSA 17/1 (3)

दूसरा ओवर- रवि रामपॉल ने अपने पहले ओवर में सिर्फ दो रन दिए। RSA 6/1 (2)

पहला ओवर- अकील होसेन ने पहले ओवर में अच्छी गेंदबाजी की। आखिरी गेंद पर तेजी से रन चुराने के प्रयास में कप्तान बावुमा रन आउट हो गए। RSA 4/1 (1)

 

वेस्टइंडीज पारी- WI 143-8 (20)

आखिरी ओवर- वेस्टइंडीज की टीम के लगातार विकेट गिरने के कारण टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। वैन डेर डूसन ने शानदार कैच पकड़कर आखिरी ओवर में पोलार्ड को पवेलियन भेजा। ड्वेन प्रीटोरियस के इस ओवर में लगातार गेंदों पर विकेट गिरे। हेडन वाल्श बिना खाता खोले आउट हुए।  WI 143-8 (20)

 

19वां ओवर- एनरिक ने इस ओवर में रसल को बोल्ड किया। इसी ओवर में हेटमायर रन आउट भी हुए। WI 136-6 (18)

18वां ओवर- ड्वेन प्रीटोरियस ने गेल को पवेलियन भेजा। हालांकि, बाद में उनके ओवर में दो चौके लगे।-  WI 131-4 (18)

16वां ओवर- शम्सी के इस ओवर में गेल और पोलार्ड ने छक्के लगाए। इस ओवर से वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 16 रन बटोरे- WI 111-3 (16) 

15वां ओवर- एनरिक ने इस ओवर में कसी गेंदबाजी की। गेल और पोलार्ड इस ओवर से सिर्फ दो रन बना सके।- WI 95-3 (15) 

14वां ओवर- सिमन्स ने बहुत ही धीमी पारी खेली और आखिरकार रबाडा ने उन्हें बोल्ड करके पवेलियन भेजा। उन्होंने 35 गेंद में 16 रन बनाए। WI 93-3 (14)

एक T20 WC मैच में बिना बाउंड्री लगाए खेली गई सबसे अधिक गेंदें
35 आलोक कपाली (14) बनाम दक्षिण अफ्रीका केप टाउन 2007
35 मैट क्रॉस (26*) बनाम ओमान अल अमरत 2021
35 लेंडल सिमंस (16) बनाम अफ्रीका दुबई 2021

 

13वां ओवर- महाराज ने दूसरी गेंद पर निकोलस पूरन को कैच आउट करवाया। उन्होंने 7 गेंद में 12 रन बनाए। आखिरी गेंद पर गेल के खिलाफ एलबीडब्ल्यू के लिए अफ्रीका ने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर के नॉट आउट कॉल की वजह से गेल बच गए। WI 89-2 (13)

12वां ओवर- निकोलस पूरन ने शम्सी की पहली और दूसरी गेंद पर लगातार चौका लगाया। इस ओवर में 12 रन बने। WI 87-1 (12)

11वां ओवर- महाराज के इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर लुइस ने जबरदस्त छक्का लगाया, लेकिन दोबारा बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में अपना विकेट गंवा बैठे। इस ओवर में 9 रन बने।

 

10वां ओवर-शम्सी के इस ओवर में लुइस ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। सिमन्स 27 गेंद में 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। लुइस ने 33 गेंद में 50 रन बना लिए हैं।

 

 

2021 में T20I सीरीज में शम्सी का वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रदर्शन
1/27
1/16
2/13
2/13
1/11

9वां ओवर- वेस्टइंडीज ने इस ओवर में 50 रन पूरे किए। इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 55 रन पर सिमट गई थी, लेकिन इस मैच में नौंवे ओवर तक बिना विकेट खोए 56 रन बना लिए हैं। WI 56-0 (9)

8वां ओवर- एनरिक नार्खिया ने इस ओवर में कसी गेंदबाजी की और सिर्फ एक रन दिए।

7वां ओवर- केशव महाराज ने इस ओवर में सिर्फ तीन रन दिए। WI 46-0 (7)

छठा ओवर- एनरिक नार्खिया के इस ओवर सिमन्स कैच आउट होने से बचे। हेनरिक क्लासेन ने उनका कैच छोड़ा। WI 43-0 (6)

पांचवां ओवर- वेस्टइंडीज की सलामी जोड़ी इस ओवर से पहले काफी धीमें खेल रही थी, लेकिन इस ओवर में लुइस ने दो छक्के और एक चौका लगाकर कुल 18 रन बटोरे। WI 36-0 (5)

चौथा ओवर- वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने रबाडा के इस ओवर में बड़े शॉट लगाए। लुइस ने लगातार गेंदों पर चौका – छक्का लगाया।  WI 18-0 (4)

तीसरा ओवर- मार्करम ने इस मैच में अपना दूसरा ओवर किया। लुइस इस ओवर में रन नहीं बना सके। ये ओवर मेडन रहा। WI 6-0 (3)

दूसरा ओवर- वेस्टइंडीज की टीम ने इस ओवर में सिर्फ दो रन बनाए। रबाडा ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। WI 6-0 (2)

पहला ओवर- वेस्टइंडीज को पहले ही गेंद पर झटका लगने वाला था। सिमन्स और लुइस ने जल्दबाजी में एक रन लिया और इस दौरान अफ्रीका को रन आउट का मौका मिला था। इस ओवर में 4 रन बने। – WI 4-0 (1)

 

 

 

 

दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुए हैं। वेस्टइंडीज की ओर से ओबेड मैकॉय की जगह हेडन वॉल्श को जगह मिली है। दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकाक निजी कारणों की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे, उनकी जगह टीम में रीजा हेंड्रिक्स को शामिल किया गया है।

दोनों टीमें:

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): लेंडल सिमंस, एविन लुईस, क्रिस गेल, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कीरोन पोलार्ड (कप्तान), आंद्रे रसेल, ड्वेन ब्रावो, अकील होसेन, हेडन वॉल्श, रवि रामपॉल

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): टेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, रसी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नार्खिया, तबरेज शम्सी

खेल की खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

Editors pick