RR vs MI, RR vs MI Highlights, RR vs MI LIVE Updates: आईपीएल 2022 का 44वां मुकाबला शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला गया। यह मैच डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई ने शाम 7:30 बजे शुरू हुआ। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 4 गेंद शेष रहते 161 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
जोस बटलर ने खेली शानदार पारी
RR vs MI Highlights: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के जोस बटलर और पाडिक्कल ने पहले विकेट के लिए 26 रनों की साझेदारी की। 5वें ओवर में देवदत्त 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद संजू सैमसन ने 16, डेरिल मिशेल ने 17, जोस बटलर ने 67, रियान पराग ने 3 और अश्विन ने 21 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर 6 और ट्रेंट बोल्ट 1 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस की ओर से ऋतिक शौकीन और रिले मेरेडिथ ने 2-2 और डेनियल सैम्स और कुमार कार्तिकेय ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक
RR vs MI Highlights: 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा। रोहित शर्मा 5 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए। छठे ओवर में मुंबई को दूसरा झटका लगा। ईशान किशन 18 गेंदों पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने मुंबई की पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई। 15वें ओवर में सूर्यकुमार यादव 51 तो 16वें ओवर में तिलक वर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। 20वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौटे। वहीं टिम डेविड 20 औ डेनियल सैम्स 6 रन बनाकर नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल और कुलदीप सेन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।
मुंबई इंडियंस का स्कोर: 124/4 (16 ओवर)
- टिम डेविड: 1*
- कीरोन पोलार्ड: 0*
15.2 ओवर-विकेट: मुंबई का चौथा विकेट गिरा। तिलक वर्मा 30 गेंदों पर 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। प्रसिद्ध कृष्णा ने राजस्थान को सफलता दिलाई। रियान पराग ने शानदार कैच लपका।
14.6 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा। सूर्यकुमार यादव 39 गेंदों पर 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चहल ने राजस्थान को सफलता दिलाई।
5.4 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा। शानदार बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन 18 गेंदों पर 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ट्रेंट बोल्ट ने राजस्थान को दूसरी सफलता दिलाई। किशन की गेंद हवा में टंग गई है गेंद और विकेटों के पीछे सैमसन ने एक आसान कैच लपक लिया। मिडिल स्टंप पर गुड लेंथ की गेंद थी, किशन ने उसे लेग साइड पर स्लॉग करने का प्रयास किया, बल्ला हाथ में घूमा और गेंद किनारा लेकर गली की तरफ गई।
2.3 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। कप्तान रोहित शर्मा 5 गेंदों पर 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आर अश्विन ने राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। अश्विन की लेंथ गेंद, ऑफ ब्रेक ऑफ स्टंप पर, रोहित शर्मा स्वीप करना चाहते थे उसे लेग साइड पर, गेंद घूमी, बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और हवा में टंग गई, स्क्वेयर लेग पर मिचेल ने एक आसान कैच पूरा किया।
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 158/6 (20 ओवर)
- ट्रेंट बोल्ट: 1*
- शिमरोन हेटमायर: 6*
17.1 ओवर- विकेट: राजस्थान रॉयल्स का पांचवां विकेट गिरा। रियान पराग 3 गेंदों पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रिले मेरेडिथ ने मुंबई को सफलता दिलाई।
15.6 ओवर- विकेट: राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा। शानदार बल्लेबाजी कर रहे जोस बटलर 52 गेंदों पर 67 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋतिक शौकीन ने मुंबई को चौथी सफलता दिलाई। चार सिक्सर मारने के बाद आखिर में ऋतिक की जीत हुई। ऑफ स्टंप के काफर बाहर की गेंद, शरीर के काफर दूर से बटलर ने गेंद को उड़ा कर मारा लांग ऑफ की दिशा में, बल्ले के नीचले हिस्से में लगी गेंद, सूर्या ने लिया आसान सा कैच।
14.1 ओवर- विकेट: राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट गिरा। डेरिल मिशेल 20 गेंदों पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डेनियल सैम्स ने मुंबई को तीसरी सफलता दिलाई। शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद, धीमी गति से मिडिल स्टंप पर, लांग ऑफ की दिशा में सीधे उड़ा कर मारने का प्रयास लेकिन मोटा किनारा कर गेंद कवर की दिशा में गई कप्तान रोहित शर्मा के पास और उन्होंने कोई गलती नहीं की।
7.2 ओवर- विकेट: राजस्थान रॉयल्स दूसरा विकेट गिरा। संजू सैमसन 7 गेंदों पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कुमार कार्तिकेय ने मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। सैमसन ने हवा में शॉट खेला और दूसरी ही गेंद पर कार्तिकेय को अपने आईपीएल करियर की पहली विकेट दे बैठे। शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद थी ऑफ स्टंप से बाहर कहीं भी मार सकते थे लेकिन मार बैठे स्वीपर कवर सीमा रेखा पर तैनात डेविड के हाथों में, पहले एक कैच छोड़ चुके थे डेविड लेकिन इस बार कोई गलती नहीं की।
4.2 ओवर- विकेट: राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट गिरा। देवदत्त पडिक्कल 15 गेंदों पर 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ऋतिक शौकीन ने मुंबई को पहली सफलता दिलाई। फ्लाइटेड गेंद के साथ, मिडिल स्टंप पर, कदमताल करते हुए एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से मारना चाहते थे, गेंद घूमी और बल्ले के बाहरी हिस्से पर लगकर गई लॉन्ग ऑफ पर जहां पोलार्ड ने आगे भागकर कैच लपका। ऋतिक को आईपीएल करियर की पहली सफलता मिली।
पहला ओवर: जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल ने राजस्थान की पारी की शुरुआत की। मुंबई की ओर से डेनियल सैम्स ने पहला ओवर किया। इस ओवर में 3 रन बने।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), डेरिल मिशेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ।
मैच डिटेल
मैच नंबर- 44
तारीख- 30 अप्रैल 2022
टॉस- मुंबई ने टॉस जीता
मैच शुरू- 7:30 pm बजे से
स्थान- डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई
पिच रिपोर्ट
डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए अच्छी है, यहां तेज गेंदबाजों को बाउंस भी मिलेगी। 180+ रन का लक्ष्य यहां टीमों के लिए मुश्किल होता है। लेकिन इस स्टेडियम पर खेले गए आईपीएल 2022 के पहले ही मैच में 200 प्लस का स्कोर भी आरसीबी डिफेंड नहीं कर पाई थी। लेकिन दूसरे मैच में 129 रनों का लक्ष्य भी मुश्किल लगा। तीसरे मैच में यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम राजस्थान ने जीत दर्ज की थी। 194 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए राजस्थान ने मुंबई को 170 पर रोक दिया था।
मौसम का हाल
RR vs MI, RR vs MI LIVE, RR vs MI LIVE Updates: 30 अप्रैल को पुणे का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम वेबसाइट accuweather के मुताबिक मैच के दौरान मैदान पर बादल नहीं छाए रहेंगे। 33 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मैच के दौरान तूफान की जरा भी आशंका नहीं है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
Live Streaming Details: लाइव मैच किन चैनल पर प्रसारित होगा
Star Sports 1
Star Sports 1HD
Star Sports 2
Star Sports 2HD
Star Sports Hindi
Star Sports Hindi 1HD
Star Sports Select 1
Star Sports Select 1HD
Star Sports Star Gold
Star Sports Gold HD
लाइव स्ट्रीमिंग
आईपीएल के सभी मुकाबले डिज्नी + हॉटस्टार और जियो टीवी एप पर लाइव स्ट्रीम हो रहे हैं।