Cricket
RR vs MI Head To Head: पहली जीत की तलाश में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, जानें किसका पलड़ा भारी

RR vs MI Head To Head: पहली जीत की तलाश में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी मुंबई इंडियंस, जानें किसका पलड़ा भारी

RR vs MI Head To Head: पहली जीत की तलाश में Rajasthan Royals से भिड़ेगी Mumbai Indians, जानें किसका पलड़ा भारी IPL 2022
RR vs MI Head To Head, RR vs MI, IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन का 44वां मुकाबला शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। यह मैच डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई ने शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट में अब तक मुंबई का प्रदर्शन […]

RR vs MI Head To Head, RR vs MI, IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन का 44वां मुकाबला शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जाएगा। यह मैच डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, मुंबई ने शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टूर्नामेंट में अब तक मुंबई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। MI ने अब तक 8 मुकाबले खेले और एक भी सफलता हाथ नहीं लगी है। वहीं राजस्थान ने 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं। हेड टू हेड की बात करें तो मुंबई का पलड़ा भारी है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी
RR vs MI Head To Head, IPL 2022: दोनों ही टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 28 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से राजस्थान ने 13 और मुंबई ने 14 मैच जीते हैं, वहीं एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा है। इस सीजन में दोनों टीमें 2 अप्रैल को भिड़ी थीं। इस मुकाबले को राजस्थान ने 23 रन से अपने नाम किया था। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआर ने 193 रन बनाए थे जवाब में मुंबई की टीम में 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना सकी थी।

ये भी पढ़ें: KKR vs DC: कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ कुलदीप यादव का शानदार प्रदर्शन, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals): जोस बटलर, देवदत्त पडिकल, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, शिमरॉन हेटमेयर, डेरिल मिशेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians): ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान ), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डैनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick