RR vs DC, IPL 2021: इतिहास में दूसरी बार इतना खराब रहा पॉवरप्ले! Rajasthan Royals ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड- आईपीएल 2021 में शनिवार को डबल हेडर के पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 33 रनों से हराया। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स निर्धारित 20 ओवरों में 121 रन ही बना सकी। दरअसल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत ही काफी खराब हुई थी। टीम ने पॉवरप्ले में सिर्फ 21 रन बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स की पॉवरप्ले में खराब बल्लेबाजी से टीम के नाम आईपीएल का शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया। Delhi Capitals vs Rajasthan Royals, Sanju Samson, Indian Premier League
RR vs DC, IPL 2021: आईपीएल 2021 का सबसे छोटा पॉवरप्ले स्कोर
टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा था कि यहां दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना आसान होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पॉवरप्ले में मैच 21 रन बनाए, जो इस सीजन का पॉवरप्ले में सबसे कम स्कोर है। आइए एक नजर डालते हैं, अब तक खेले गए मुकाबलों में पॉवरप्ले में सबसे कम स्कोर किस टीम ने बनाए हैं।
Lowest Powerplay scores in IPL 2021: इस सीजन पॉवरप्ले में सबसे कम स्कोर
21/3 RR v DC Abu Dhabi
21/1 MI v PBKS Chennai
24/4 CSK v MI Dubai
25/1 KKR v RR Mumbai
यह भी पढ़ें – Preity Zinta आईपीएल में लगाएंगी ग्लैमर का तड़का, Punjab Kings का हौसला बढ़ाने पहुंचीं यूएई
RR vs DC, IPL 2021: इतिहास में दूसरी बार बना ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स टीम का पॉवरप्ले ना सिर्फ इस सीजन का बल्कि इतिहास के खराब पॉवरप्ले में शामिल था। आईपीएल इतिहास में ऐसा दूसरी बार है, जब पॉवरप्ले में एक भी चौका नहीं लगा। राजस्थान रॉयल्स ने पॉवरप्ले में मात्र 21 रन बनाए, और इसमें एक भी रन ना ही चौके से और ना ही छक्के से आया।
इससे पहले सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स के नाम ये खराब रिकॉर्ड दर्ज था। चेन्नई ने केकेआर के खिलाफ 2011 में हुए एक मैच के दौरान पॉवरप्ले में मात्र 15 रन बनाए थे, इस दौरान एक भी बॉउंड्री नहीं लगी थी।
Sanju fights with 70* but not our evening in Abu Dhabi.#DCvRR | #HallaBol | #RoyalsFamily | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/i38pFXsIxx
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) September 25, 2021
Delhi Capitals vs Rajasthan Royals, Sanju Samson, Indian Premier League