RR Jersey Launch: IPL 2023 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की नई जर्सी, इस खास जगह पर स्पेशल लोगों ने किया अनावरण- Video
RR Jersey Launch: आईपीएल 2023 (IPL 2023) शुरु होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं दस टीमों ने जोरों शोरो…

RR Jersey Launch: आईपीएल 2023 (IPL 2023) शुरु होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं दस टीमों ने जोरों शोरो पर तैयारी शुरु कर दी है। लेकिन उससे पहले सभी टीमों ने नए सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में संजू सैमसन (Sanju Samson) के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपनी नई जर्सी (Rajasthan Royals new Jersey) भी लॉन्च कर दी है। Cricket News के लिए Hindi.insidesport.in के साथ जुड़े रहें।
राजस्थान रॉयल्स ने अपनी नई जर्सी का लॉन्च सबसे हटकर किया। दरअसल,आमतौर पर जर्सी का अनावरण किसी होटल या समारोह के बीच होता है लेकिन रॉयल्स फ्रैंचाइजी ने जर्सी अनावरण का अनोखा तरीका निकाला है।
यह भी पढ़ें: IPL 2023: बेहद खूबसूरत हैं दिल्ली कैपिटल्स के इन खिलाड़ियों की पत्नियां और गर्लफ्रेंड्स, देखें फोटो
FRRESH. 🔥💗 pic.twitter.com/BUYEEQztih
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 21, 2023
उनके कप्तान संजू सैमसन ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पिच क्यूरेटर और ग्राउंड स्टाफ के हाथों से जर्सी का अनावरण कराया। वहीं इस दौरान टीम ने बेहतरीन वीडियो शेयर किया।
𝘛𝘩𝘦 𝘗𝘪𝘯𝘬 𝘰𝘧 2023 – From Skipper Sanju to the caretakers of our home. 💗
Pre-order on: https://t.co/MR9ukt0nI9 pic.twitter.com/DS2Z35T2jk
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 21, 2023
फिलहाल, राजस्थान रॉयल्स के लिए इस बार ये चुनौतीपूर्ण सीजन रहने वाला है। आईपीएल के पहले सीजन का खिताब जीतने के बाद से अबतक राजस्थान की टीम एक बार फिर से खिताब जीतने के लिए बेताब है। नीलामी में खिलाड़ियों की खरीद के बाद अब उनको नए चेहरों से कुछ उम्मीद रहेगी लेकिन 2008 में पहले सीजन का खिताब जीतने के बाद से अबतक खिताब का सूखा उनको लगातार सता रहा होगा। बहरहाल, संजू सैमसन की कप्तानी में एक बार फिर रॉयल्स की टीम खिताब के सूखे को खत्म करना चाहेगी।
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।