Cricket
Rohit Sharma Record: छक्कों के बड़े रिकॉर्ड के करीब रोहित शर्मा, चाहिए सिर्फ इतने हिट- Check Out

Rohit Sharma Record: छक्कों के बड़े रिकॉर्ड के करीब रोहित शर्मा, चाहिए सिर्फ इतने हिट- Check Out

Rohit Sharma Record: टीम इंडिया (Team india) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सिक्सर किंग और हिट मैन के नाम से भी जाना जाता है। अपनी पावरहिटिंग से इस बल्लेबाज ने दिग्गज गेंदबाजों को बाउंड्री के पार पहुंचाया है। रोहित ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप (T20 world cup) में बतौर भारतीय बल्लेबाज […]

Rohit Sharma Record: टीम इंडिया (Team india) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सिक्सर किंग और हिट मैन के नाम से भी जाना जाता है। अपनी पावरहिटिंग से इस बल्लेबाज ने दिग्गज गेंदबाजों को बाउंड्री के पार पहुंचाया है। रोहित ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप (T20 world cup) में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को पछाड़ नंबर 1 का ताज हासिल किया और अब उनके निशाने पर एक और महा रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड है अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का।खेल से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए। 

Rohit Sharma Record: रोहित शर्मा के नाम बनने जा रहा है ये बड़ा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट में मिलाकर रोहित शर्मा ने अभी तक कुल 422 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 495 छक्के लगाए हैं। रोहित अगर रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 छक्के जड़ने में कामयाब रहते हैं तो वह वर्ल्ड क्रिकेट में 500 छक्के जड़ने वाले दुनिया के मात्र दूसरे बल्लेबाज बनेंगे।

दरअसल इस सूची में पहले पायदान पर वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। गेल के नाम 483 मैचों में 553 छक्के दर्ज है। अगर रोहित शर्मा इसी तरह खेलते रहे तो वह अगले साल तक क्रिस गेल के इस रिकॉर्ड को भी धवस्त कर देंगे।

वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो क्रिस गेल और रोहित शर्मा के बाद नंबर शाहिद अफरीदी, ब्रैंडन मैक्कुलम, मार्टिन गप्टिल और महेंद्र सिंह धोनी का आता है।

Rohit Sharma Record: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक सबसे ज्यादा छक्के लाने वाले ये है बल्लेबाज

(1)  क्रिस गेल- 553
(2)  रोहित शर्मा- 495
(3)  शाहिद अफरीदी- 4764
(4)  ब्रैंडन मैक्कुलम- 398
(5)  मार्टिन गप्टिल- 383
(6)  महेंद्र सिंह धोनी- 359

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने 422 इंटरनेशनल मैचों में 495 छक्के लगाए हैं। अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 छक्के जड़ते हैं तो वह वर्ल्ड क्रिकेट में 500 छक्के जड़ने वाले दुनिया के मात्र दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। गौरतलब है कि भारत अपना तीसरा मुकाबला रविवार 30 अक्टूबर को खेलेगा ऐसे में सभी की निगाहें रोहित शर्मा पर रहेगी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick