Cricket
RCB vs SRH in IPL 2021: IPL में 250 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने AB de Villiers, पहले नंबर पर पंजाब किंग्स का ये बल्लेबाज

RCB vs SRH in IPL 2021: IPL में 250 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने AB de Villiers, पहले नंबर पर पंजाब किंग्स का ये बल्लेबाज

RCB vs SRH in IPL 2021: IPL में 250 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने AB de Villiers, पहले नंबर पर पंजाब किंग्स का ये बल्लेबाज
RCB vs SRH in IPL 2021, AB de Villiers : रॉयल चैलजर्स बैंगलोर और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में 250 छक्के पूरे कर लिए हैं। एबी अब इस टी20 लीग के इतिहास में 250 छक्के पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। क्रिस गेल 350 से ज्यादा छक्के लगाते हुए आईपीएल में […]

RCB vs SRH in IPL 2021, AB de Villiers : रॉयल चैलजर्स बैंगलोर और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में 250 छक्के पूरे कर लिए हैं। एबी अब इस टी20 लीग के इतिहास में 250 छक्के पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। क्रिस गेल 350 से ज्यादा छक्के लगाते हुए आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक डिविलियर्स ने अब तक 182 मैचों में 250 छक्के लगाए हैं।

Most Sixes in ipl, 250 sixes in IPL- एबी डिविलियर्स इस सूची में मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा, चेन्नई के एमएस धोनी और कायरन पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों से काफी आगे हैं। कुल मिलाकर, एबी डिविलियर्स टी20 में 400 से ज्यादा छक्के लगाने वाले कुछ ही क्रिकेटरों में से हैं। टी20 फॉर्मेट में उनके नाम 434 छक्के हैं।

टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  • क्रिस गेल- 1042 छक्के
  • कीरोन पोलार्ड– 758
  • आंद्रे रसेल- 510
  • ब्रेंडन मैकुलम- 485
  • शेन वॉटसन- 467
  • एबी डिविलियर्स- 434
  • रोहित शर्मा- 400

मिस्टर 360 आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में खराब दौर से गुजर रहा है। उन्होंने अभी तक खेली पारियों में क्रमश: 0, 12, 11, 4* और 23 रन बनाए हैं। वह प्लेऑफ से पहले फॉर्म में आने की पूरी कोशिश करेंगे। 37 वर्षीय डिविलियर्स लीग मैचों के बाद अपना बेस्ट दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें- IPL 2021: SRH के गेंदबाज Umran Malik ने विराट कोहली की टीम के खिलाफ फेंकी सीजन की सबसे तेज गेंद, जानिए क्या थी स्पीड

Editors pick