Cricket
RCB vs CSK IPL 2021: MS Dhoni ने Dwayne Bravo को क्यों कहा ‘भाई?’ किस कारण होती है दोनों में लड़ाई?

RCB vs CSK IPL 2021: MS Dhoni ने Dwayne Bravo को क्यों कहा ‘भाई?’ किस कारण होती है दोनों में लड़ाई?

RCB vs CSK, IPL 2021, MS Dhoni, Dwayne Bravo, Dhoni, Bravo, Chennai Super Kings, Royal Challengers Bangalore
RCB vs CSK IPL 2021: MS Dhoni ने Dwayne Bravo को क्यों कहा ‘भाई?’ किस कारण होती है दोनों में लड़ाई?- महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार (24 सितंबर) को विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को करारी शिकस्त दी। चेन्नई ने यह मैच 11 गेंद रहते छह विकेट से अपने नाम […]

RCB vs CSK IPL 2021: MS Dhoni ने Dwayne Bravo को क्यों कहा ‘भाई?’ किस कारण होती है दोनों में लड़ाई?- महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार (24 सितंबर) को विराट की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को करारी शिकस्त दी। चेन्नई ने यह मैच 11 गेंद रहते छह विकेट से अपने नाम कर लिया। इस जीत के बाद तीन बार की चैंपियन चेन्नई की टीम के 14 अंक हो गए। वह अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर पहुंच गई है। मैच जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने मुकाबले के हीरो रहे ड्वेन ब्रावो के बारे में बात की। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी को भाई बताया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि क्यों दोनों के बीच लड़ाई हो जाती है। RCB vs CSK, IPL 2021, MS Dhoni, Dwayne Bravo, Dhoni, Bravo, Chennai Super Kings, Royal Challengers Bangalore- follow hindi.insidesport.in

RCB vs CSK IPL 2021: 40 साल के धोनी ने कहा, ‘ब्रावो फिट हैं और वह अच्छा खेल दिखा रहे हैं। मैं उन्हें अपना भाई कहता हूं और हमारे बीच हमेशा इस बात को लेकर लड़ाई होती है कि क्या उन्हें धीमी गेंद फेंकनी चाहिए। मैं उनसे कहता हूं कि आप इसका उपयोग बल्लेबाजों को धोखा देने के लिए कर सकते हो, लेकिन अब हर कोई जानता है कि उनके पास धीमी गेंदें हैं। इसलिए मैंने उन्हें एक ओवर में छह अलग-अलग गेंद फेंकने को बोला।’

ये भी पढ़ें- RCB vs CSK IPL 2021: MS Dhoni से मिली हार से Virat Kohli हुए उदास, ड्रेसिंग रूम में RCB प्लेयर्स की लगाई क्लास; देखें वीडियो

RCB vs CSK IPL 2021: दूसरी ओर, ब्रावो ने भी मैच में शानदार प्रदर्शन को लेकर बात की। ब्रावो ने कहा , ‘मैं बस चीजों को सरल रखने और प्रतिस्पर्धी होने का प्रयास करता हूं। आईपीएल दुनिया का सबसे मुश्किल टूर्नामेंट है। कभी मेरा प्रदर्शन ठीक रहता है तो कभी ऐसा नहीं होता है। लेकिन इस खेल के लिए मुझमें जो गर्व और प्यार है, वह मुझे आगे बढ़ाता है। आरसीबी एक बड़ी टीम है और विराट बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, इसलिए यह एक महत्वपूर्ण विकेट था। मैं यॉर्कर,धीमी गेंदें… बस अपने बेसिक्स पर टिका रहा।’

कोलकाता नाइट राइडर्स से हारने वाली आरसीबी 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर बरकरार है। सीएसके के लिए सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने 38 और फाफ डु प्लेसिस ने 31 रन की पारी खेली। मोईन अली ने 18 गेंद में 23 रन, अंबाती रायुडू ने 22 गेंद में 32 रन रन बनाए। धोनी 11 और सुरेश रैना 17 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले आरसीबी के लिए देवदत्त पडिक्कल ने 70 और कोहली ने 53 रन बनाए।

RCB vs CSK, IPL 2021, MS Dhoni, Dwayne Bravo, Dhoni, Bravo, Chennai Super Kings, Royal Challengers Bangalore- follow hindi.insidesport.in

Editors pick