Cricket
RCB UNBOX 2023 Event: आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में लगा कलाकारों का जमावड़ा, हर्षल पटेल ने गिटार बजाकर लूटी महफिल

RCB UNBOX 2023 Event: आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में लगा कलाकारों का जमावड़ा, हर्षल पटेल ने गिटार बजाकर लूटी महफिल

RCB UNBOX 2023 Event: आरसीबी अनबॉक्स इवेंट में लगा कलाकारों का जमावड़ा, हर्षल पटेल ने गिटार बजाकर लूटी महफिल
RCB UNBOX 2023 Event: आरसीबी ने रविवार को अनबॉक्स इवेंट का आयोजन किया। इस दौरान आरसीबी ने अपने 2 पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डी विलियर्स (AB De Villiers) और क्रिस गेल (Chris Gayle) को हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया। इस दौरान टीम के शानदार गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने गिटार बजाते हुए महफिल […]

RCB UNBOX 2023 Event: आरसीबी ने रविवार को अनबॉक्स इवेंट का आयोजन किया। इस दौरान आरसीबी ने अपने 2 पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डी विलियर्स (AB De Villiers) और क्रिस गेल (Chris Gayle) को हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया। इस दौरान टीम के शानदार गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) ने गिटार बजाते हुए महफिल लूटी। वहीं आरसीबी के इस इवेंट में पहले टीम ने प्रैक्टिस सेशन की शुरुआत की। इस दौरान टीम के कई अहम खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विराट कोहली (Virat Kohli) से लेकर ग्रेन मैक्सवेल जैसे सभी खिलाड़ियों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। खेल जगत की सभी खबरों के लिए hindi.insidesport.in पर क्लिक करें।

वहीं इस इवेंट में बॉलीवुड के कई कलाकारों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

 

आरसीबी अनबॉक्स इवेंट से पहले

फिलहाल ये इवेंट बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को शाम 4 बजे शुरु होगा। वहीं फैंस को इस इवेंट के टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएंगे। बता दें कि, इस इवेंट में हॉल ऑफ फेम, टीम का प्रैक्टिस सेशन के अलावा कई और गतिविधितयां भी होंगी।

Virat Kohli New Tattoo: विराट कोहली ने बनवाया नया टैटू, आईपीएल 2023 के लिए पहुंचे बेंगलुरु

RCB UNBOX 2023: RCB हॉल ऑफ फेम कार्यक्रम

आरसीबी के अनबॉक्स इवेंट में कई तरह के कार्यक्रम होंगे। जिनमें से सबसे बड़ा हॉल ऑफ फेम कार्यक्रम भी है। बता दें कि, आरसीबी अपने दो पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स को 2023 की क्लास के लिए आरसीबी के हॉल ऑफ फेम में शामिल करेगा।

फुल स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच

साथ ही इस इवेंट में पूरी टीम के अभ्यास सत्र की शुरुआत का दिन तय होगा। नए सत्र के लिए पूरी टीम की पहली प्रैक्टिस 26 मार्च को होगी। इस दौरान कुछ खिलाड़ी मौजूद होंगे।

अनबॉक्स इवेंट में बॉलिवुड का तड़का

वहीं आरसीबी के इस बड़े इवेंट में बॉलिवुड का तड़का भी लगेगा। जहां जेसन डेरुलो, सोनू निगम, तुलसी कुमार और अदिति सिंह शर्मा अपनी लाइव परफॉर्मेंस देंगे।


RCB UNBOX 2023: गौरतलब है कि, फाफ डू प्लेसिस की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick