RCB Twitter Hacked: आरसीबी टीम का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, नाम बदलकर किए उलटे पुल्टे ट्वीट्स
RCB Twitter Hacked: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो…

RCB Twitter Hacked: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया, जिसके बाद उनके ट्विटर अकाउंट का नाम बदल दिया गया। हैकर्स ने कुछ ट्वीट किए, वेबसाइट लिंक गलत जोड़ दिया। इसके बाद आरसीबी को आधिकारिक बयान जारी करना पड़ा।
आज सुबह 4 बजे के करीब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के ट्विटर अकाउंट का एक्सेस हैकर्स ने अपने पास ले लिया, टीम के सोशल मीडिया मेंबर्स का एक्सेस खत्म हो गया। इसके बाद हैकर्स ने ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर कुछ और (Bored Ape Yacht Club) रख दिया, जो किसी क्लब का नाम था।
ट्विटर हैंडल पर जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वेबसाइट (Royal Challengers Bangalore Website) का आधिकारिक लिंक दिया गया था, उसे भी बदलकर किसी और वेबसाइट का कर दिया गया।

आरसीबी ने आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें लिखा कि हमारा अकाउंट हैक हो गया था। हम ऐसी भी किसी ट्वीट या रीट्वीट का समर्थन नहीं करते, जो हमारे अकाउंट से हुए। हम अपने अकाउंट को रिस्टोर कर रहे हैं, जल्द वापसी होगी।
View this post on Instagram
RCB Twitter Hacked: अब टीम ने पाया एक्सेस
ऊपर फोटो दी गई है, जिसमे आप देख सकते हो कि आरसीबी ट्विटर अकाउंट के नाम को बदल दिया गया है। हालांकि अब टीम के ट्विटर का एक्सेस ले लिया है। टीम ने अपने ट्विटर का नाम बदलकर वापस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रख दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शाम को जानकारी दी गई कि अकाउंट रिस्टोर कर लिया गया है।
Kohli 👑
Bengaluru 🏠
ABD 👽
Chinnaswamy 🏟️
IPL 2023 🏏
Play Bold 💪Vibe check complete ✅
Yes! We can confirm that our Twitter handle is restored. Phew! 😅
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) January 21, 2023
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video, IPL 2023 Latest News) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।