Cricket
Ranji Trophy Final: यशसवी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक तो सरफराज खान नाबाद लौटे, ऐसा रहा पहले दिन का खेल

Ranji Trophy Final: यशसवी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक तो सरफराज खान नाबाद लौटे, ऐसा रहा पहले दिन का खेल

Ranji Trophy Final: यशसवी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक तो सरफराज खान नाबाद लौटे, ऐसा रहा पहले दिन का खेल
Ranji Trophy Final: मुंबई और मध्य प्रदेश (Mumbai vs Madhya Pradesh) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में रणजी ट्रॉफी 2022 (Ranji Trophy 2022) का खिताबी मैच खेला जा रहा है। गौरतलब है कि, इस मैच से पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने पहले दिन 5 विकेट के […]

Ranji Trophy Final: मुंबई और मध्य प्रदेश (Mumbai vs Madhya Pradesh) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में रणजी ट्रॉफी 2022 (Ranji Trophy 2022) का खिताबी मैच खेला जा रहा है। गौरतलब है कि, इस मैच से पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने पहले दिन 5 विकेट के नुकसान पर 248 रन जड़े। इस दौरान मुबंई के लिए स्टार बल्लेबाज यशसवी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने पहले दिन सबसे ज्यादा रन जड़े। इस दौरान यशसवी के बल्ले से शानदार 78 रनों की पारी निकली। वहीं इस टूर्नामेंट में बेहद शानदार प्रदर्शन कर रहे सरफराज (Sarfaraz Khan) फाइनल में भी लय में नजर आ रहे हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए hindi.insidesport.in

वह आज 40 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि मध्य प्रदेश के लिए अनुभव अग्रवाल समेत सारांश जैन ने दो-दो विकेट झटके। वहीं कुमार कार्तिकेय ने भी एक बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया।

Ranji Trophy Final:  रणजी ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले के पहले दिन का पहला सेशन मुंबई की तरफ जाने के बाद मध्य प्रदेश ने दूसरे सत्र में तीन विकेट चटका कर शानदार वापसी की और चाय तक 41 बार की चैंपियन मुंबई को 64 ओवर में 201/4 कर दिया।

मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रनों की पारी आज यशस्वी जायसवाल ने खेली। लंच के बाद 103/1 से मुंबई ने अपना आगे का खेल शुरू किया और अपना दूसरा विकेट बहुत जल्दी गंवा दिया।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick