Cricket
Ranji Trophy 2022: खेल मंत्री का दिखा रोमांटिक अवतार, शतक लगाते ही बीच मैदान में लहराया ‘Love letter’

Ranji Trophy 2022: खेल मंत्री का दिखा रोमांटिक अवतार, शतक लगाते ही बीच मैदान में लहराया ‘Love letter’

Ranji Trophy 2022: बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) मौजूदा रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के दौरान बल्ले से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। मध्य प्रदेश के खिलाफ (Bengal vs Madhya Pradesh) रणजी सेमीफाइनल (Ranji Trophy 2022 Semifianl) में अपना 29वां प्रथम श्रेणी शतक बनाने के बाद, 36 वर्षीय इस खेल मंत्री ने […]

Ranji Trophy 2022: बंगाल के खेल मंत्री मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) मौजूदा रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के दौरान बल्ले से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। मध्य प्रदेश के खिलाफ (Bengal vs Madhya Pradesh) रणजी सेमीफाइनल (Ranji Trophy 2022 Semifianl) में अपना 29वां प्रथम श्रेणी शतक बनाने के बाद, 36 वर्षीय इस खेल मंत्री ने अपने जश्न से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उसने अपनी जेब से एक कागज़ निकाला और कैमरों को दिखाया। यह उनके परिवार के लिए एक संदेश था। उन्होंने मदद के लिए अपनी पत्नी सुष्मिता (Manoj Tiwari wife Sushmita) का शुक्रिया अदा किया। पत्र में लिखा था “मैं तुमसे प्यार करता हूँ, सुष्मिता।” खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in 

मनोज तिवारी के इस अंदाज को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। पेश है उनके नोट की तस्वीर।

उन्होंने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में झारखंड के खिलाफ 73 और 136 रन की पारी खेली थी। बंगाल के इस अनुभवी बल्लेबाज ने अक्सर कठिन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन किया है और यही उन्हें खास बनाता है।

यह भी पढ़ें:  India Tour of England: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट से KL Rahul हुए बाहर

मनोज तिवारी, शाहबाज अहमद ने शुरुआती विकेट गंवाने के बाद बंगाल की उम्मीदों को बरकरार रखा। लेकिन तीसरे दिन, अपने शतक तक पहुंचने के बाद – दोनों पवेलियन लौट गए। हालांकि बंगाल ने 273 रन बनाकर मध्य प्रदेश को 68 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। अब, बंगाल के गेंदबाजों को अपना दम दिखाना है।

मनोज और सुष्मिता दोनों की सोशल मीडिया पर खासकर इंस्टाग्राम पर काफी फॉलोइंग है। ये कपल अक्सर अपनी ट्रैवलिंग की तस्वीरें शेयर करता रहता है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick