Cricket
Ranji Trophy 2022: रणजी क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में IPL के शेर हुए ढेर! गिल-मयंक समेत फेल हुए ये स्टार खिलाड़ी

Ranji Trophy 2022: रणजी क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में IPL के शेर हुए ढेर! गिल-मयंक समेत फेल हुए ये स्टार खिलाड़ी

Ranji Trophy 2022: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के खत्म हो जाने के बाद अब भारतीय टीम के खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज के के लिए अभ्यास शुरू कर चुके हैं। वहीं इस बीच अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे कुछ खिलाड़ी 6 जून से शुरू […]

Ranji Trophy 2022: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के खत्म हो जाने के बाद अब भारतीय टीम के खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA) के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज के के लिए अभ्यास शुरू कर चुके हैं। वहीं इस बीच अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल रहे कुछ खिलाड़ी 6 जून से शुरू हुए रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy Quarter fInal) के क्वार्टर फाइनल मुक़ाबलों में अपनी-अपनी टीमों की तरफ से खेल रहे हैं, जिनमें शुभमन गिल (Shubman Gill), मयंक अग्रवाल (Mayank Aggarwal) , पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि ये स्टार खिलाड़ी रणजी में बुरी तरह से फेल हुए।  खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

अगर मुंबई-उत्तराखंड के बीच चल रहे मैच की बात करें तो मुंबई की ओर से खेल रहे पृथ्वी शॉ 21 रन ही बना सके। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल भी 35 रन बनाने में सफल रहे। दोनों खिलाड़ी आईपीएल में नजर आए थे, दिल्ली कैपिटल्स के लिए पृथ्वी शॉ कुछ खास नहीं कर पाए, हालांकि यशस्वी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए आखिरी में कुछ अच्छी पारियां खेली थीं।

इसके अलावा कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के बीच मैच में भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला। यहां मयंक अग्रवाल पहली पारी में महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं कर्नाटक के कप्तान मनीष पांडे ने भी 70 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। शुभमन गिल पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच चल रहे क्वार्टरफाइनल मैच में असफल रहे।

शुभमन गिल सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए, वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे थे और अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर थे। शुभमन गिल ने आईपीएल में 483 रन बनाए। हालांकि पंजाब के अभिषेक शर्मा ने बेहतर शुरुआत करते हुए 47 रन बनाए। अभिषेक ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कुछ बेहतरीन पारियां खेली थीं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick