Cricket
Ranji Trophy 2022: रणजी ट्रॉफी पर कोरोना का साया, मुंबई कैंप के दो और बंगाल के 7 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

Ranji Trophy 2022: रणजी ट्रॉफी पर कोरोना का साया, मुंबई कैंप के दो और बंगाल के 7 सदस्य कोरोना पॉजिटिव

Ranji Trophy 2022: Mumbai squad के दो और Bengal squad के 7 सदस्य कोरोना पॉजिटिव, Bengal squad Test positive, Mumbai squad Test positive
Mumbai squad Test positive, Bengal squad Test positive: रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2022) को कोरोना ने अपनी जद में ले लिया है। मुंबई कैंप (Mumbai squad) के दो और बंगाल टीम (Bengal squad) के 7 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे और टीम के वीडियो स्पेशलिस्ट के कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव […]

Mumbai squad Test positive, Bengal squad Test positive: रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy 2022) को कोरोना ने अपनी जद में ले लिया है। मुंबई कैंप (Mumbai squad) के दो और बंगाल टीम (Bengal squad) के 7 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे और टीम के वीडियो स्पेशलिस्ट के कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। मुंबई ने शिवम दुबे की जगह साईराज पाटिल को 20 सदस्यीय रणजी टीम में शामिल किया गया है। मुंबई टीम से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को न्यूज एजेंसी को इस बात की जानकारी दी। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Ranji Trophy 2022, Mumbai squad, Bengal squad: वहीं बंगाल टीम के 7 सदस्यों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। बंगाल की टीम रणजी ट्रॉफी के ग्रुप B में हरियाणा, केरल, राजस्थान, त्रिपुरा, विदर्भ के साथ शामिल है। बंगाल को इस सीजन की शुरुआत त्रिपुरा के खिलाफ 13 जनवरी से करनी है। बंगाल के अनुस्तूप मजूमदार, सुदीप चटर्जी, काजी जुनैद सैफी, गीत पुरी, प्रदीप्त प्रमाणिक और सुरजित यादव के साथ टीम के साथ सहायक कोच सौराशीष लाहिड़ी के कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

Mumbai squad Test positive, Bengal squad Test positive: क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने बताया कि CAB इन सभी मामलों में एहतियात बरत रही है। कोरोनो संक्रमित सभी खिलाड़ी बंगाल के इंट्रा स्क्वॉड वॉर्मअप मुकाबले में भी शामिल हुए थे। खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने का बाद बंगाल के अगले दो वॉर्मअप मुकाबले भी रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बंगाल में चल रहे सभी लोकल टूर्नामेंट्स भी रद्द कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें: IND vs SA 2nd Test: जोहानिसबर्ग टेस्ट के लिए केएल राहुल को टीम की कमान, पीठ में तकलीफ के चलते विराट कोहली को आराम

Ranji Trophy 2022, Mumbai squad, Bengal squad: वहीं बात करें मुंबई की तो टीम रणजी ट्रॉफी के ग्रुप C में दिल्ली, हैदराबाद, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तराखंड के साथ है। टीम अपना पहला मुकाबला 13 जनवरी को महाराष्ट्र के खिलाफ खेलेगी। इस सीजन के मुंबई ने ओपनर पृथ्वी शॉ को टीम की कप्तानी सौंपी है। वहीं महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी मुंबई टीम में जगह मिली है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick