Cricket
Ranji Trophy 2022: 88 साल बाद मुंबई को हराकर मध्य प्रदेश ने किया रणजी ट्रॉफी पर कब्जा

Ranji Trophy 2022: 88 साल बाद मुंबई को हराकर मध्य प्रदेश ने किया रणजी ट्रॉफी पर कब्जा

Ranji Trophy 2022: मध्य प्रदेश ने बेंगलुरू (Bengaluru) में मुंबई (MP vs MUM) को फाइनल (Ranji Trophy Final) में छह विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) का खिताब जीता। मध्य प्रदेश (MP) ने मुंबई (MUM) को हराकर (MP beats MUM in Ranji Final) अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता। एमपी ने दूसरी पारी में […]

Ranji Trophy 2022: मध्य प्रदेश ने बेंगलुरू (Bengaluru) में मुंबई (MP vs MUM) को फाइनल (Ranji Trophy Final) में छह विकेट से हराकर रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) का खिताब जीता। मध्य प्रदेश (MP) ने मुंबई (MUM) को हराकर (MP beats MUM in Ranji Final) अपना पहला रणजी ट्रॉफी खिताब जीता। एमपी ने दूसरी पारी में मुंबई को आसानी से पटखनी दी और अंतिम दिन के दूसरे सत्र में 108 के कम लक्ष्य का पीछा करते हुए जोरदार अंदाज में 6 विकेट से खिताब अपने नाम किया। टीम को जीतने के लिए 108 रनों की जरूरत थी, मध्य प्रदेश ने दूसरे सत्र में लक्ष्य तक पहुंचने के लिए शुभम शर्मा के 30 और रजत पाटीदार के नाबाद 30 रन बनाए।

Ranji Trophy 2022: मुंबई ने पहले बल्लेबाजी की और 374 रन बनाए, जिसके जवाब में एमपी ने 536 रन बना दिए। मुंबई ने तेज गति से रन बनाने के लिए नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और अपनी दूसरी पारी 269 के स्कोर के साथ समाप्त की लेकिन जीत के लिए केवल 108 का लक्ष्य निर्धारित कर पाए। 30 ओवर के भीतर, एमपी ने लक्ष्य का पीछा किया और अपनी पहली खिताबी जीत हासिल कर इतिहास रच दिया।

Ranji Trophy 2022: हालांकि मध्य प्रदेश ने यश दुबे को जल्दी खो दिया था, लेकिन उन्होंने रनों की गति को काम नहीं होने दिया। हिमांशु मंत्री और शुभम शर्मा ने क्रमशः 37 और 30 रन बनाकर खेल की दिशा तय की। रजत पाटीदार की 30 रनों की शानदार पारी ने मप्र की किस्मत तय कर दी और यह एमपी की पहली पहली जीत में कारगार साबित हुई।

Ranji Trophy 2022: मध्य प्रदेश की जीत के बाद, कोच चंद्रकांत पंडित को एमपी खिलाड़ियों के कंधों पर बैठाया और चक्क्र लगाए।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick