Cricket
IPL 2022: चोटिल लवनीथ सिसोदिया की जगह रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल हुए

IPL 2022: चोटिल लवनीथ सिसोदिया की जगह रजत पाटीदार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में शामिल हुए

IPL 2022: चोटिल लवनीथ सिसोदिया की जगह रजत पाटीदार Royal Challengers Bangalore में शामिल हुए Rajat Patidar RCB Luvnith Sisodia
IPL 2022, RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के बचे हुए मुकाबलों के लिए चोटिल लवनीथ सिसोदिया (Luvnith Sisodia) की जगह रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को टीम में शामिल किया है। घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं, पाटीदार ने अब तक 31 टी 20 […]

IPL 2022, RCB: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के बचे हुए मुकाबलों के लिए चोटिल लवनीथ सिसोदिया (Luvnith Sisodia) की जगह रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को टीम में शामिल किया है। घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं, पाटीदार ने अब तक 31 टी 20 खेले हैं और 861 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक भी जड़े हैं। चार बार आरसीबी का प्रतिनिधित्व करने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत 20 लाख रुपये में आरसीबी में शामिल होंगे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022, Rajat Patidar, Royal Challengers Bangalore, Luvnith Sisodia, RCB: आईपीएल 2022 में आरसीबी ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं। इसमें टीम को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी 5 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। आईपीएल का तीसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करते हुए आरसीबी ने 2 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब ने 208 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया था।

हसरंगा का शानदार प्रदर्शन
वहीं आरसीबी का दूसरा मुकाबला केकेआर से हुआ था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 18.5 ओवर में 128 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 19.2 ओवर में 132 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया था। इस मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। वानिंदु हसरंगा ने 4 ओवर में 20 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किया थे। वहीं आकाश दीप ने 3.5 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे।

आरसीबी की टीम
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, शाहबाज अहमद, शेरफेन रदरफोर्ड, डेविड विली, फिन एलन (विकेटकीपर), अनुज रावत (विकेटकीपर), जोश हेजलवुड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, सिद्धार्थ कौल, कर्ण शर्मा, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, चामा वी मिलिंद, रजत पाटीदार, अनीश्वर गौतम, सुयश प्रभुदेसाई।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick