PSL 2021: एक सीजन में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने बाबर आजम, लीग में पूरे किए 2000 रन- पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam )शनिवार को पाकिस्तान सुपर लीग के एक संस्करण में 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया. क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ पारी में, उन्होंने 25 गेंदों पर 23 रन बनाकर पीएसएल 2021 में 500 रनों के आंकड़े को छुआ.
मौजूदा सीजन में बाबर आजम ने 10 मैचों में 6 अर्द्धशतक लगाए हैं और 71.57 की औसत से रन बनाए हैं. तेजतर्रार बल्लेबाज बाबर पीएसएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग के पिछले संस्करण में 11 पारियों में 473 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें- WTC Final LIVE – Ind vs NZ: काइल जैमिसन का खतरनाक बाउंसर, बाल-बाल बचे शुभमन गिल, देखें VIDEO
Player | Span | Mat | Inns | NO | Runs | HS | Ave | BF | SR | 100 | 50 | 0 | 4s | 6s |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
Babar Azam | 2016-2021 | 57* | 55 | 8 | 2017 | 90* | 42.91 | 1658 | 121.65 | 0 | 20 | 6 | 213 | 35 |
(Islamabad United, Karachi Kings) | ||||||||||||||
Kamran Akmal | 2016-2021 | 66 | 65 | 2 | 1763 | 107* | 27.98 | 1284 | 137.30 | 3 | 11 | 8 | 188 | 83 |
(Peshawar Zalmi) | ||||||||||||||
Shoaib Malik | 2016-2021 | 58 | 54 | 10 | 1371 | 73 | 31.15 | 1093 | 125.43 | 0 | 9 | 4 | 93 | 53 |
(Karachi Kings, Multan Sultans, Peshawar Zalmi) | ||||||||||||||
SR Watson | 2016-2020 | 46 | 46 | 4 | 1361 | 91* | 32.40 | 982 | 138.59 | 0 | 9 | 2 | 123 | 81 |
(Islamabad United, Quetta Gladiators) | ||||||||||||||
Fakhar Zaman | 2017-2021 | 50 | 50 | 1 | 1351 | 94 | 27.57 | 1012 | 133.49 | 0 | 9 | 3 | 137 | 53 |
(Lahore Qalandars) |
Quetta Gladiators vs Karachi Kings – क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाफ मैच में, कराची किंग्स के बल्लेबाज दानिश अजीज और चैडविक वाल्टन ने शानदार प्रदर्शन कर मैच में बनाए रखा. दोनों ने क्रमश: 45 और 34 रन बनाकर कराची किंग्स को निर्धारित 20 ओवरों में 176/7 रनों पर पहुंचा दिया. लेकिन, आरिश अली के 4 विकेटों ने बीच के ओवरों में शारजील खान (45) और बाबर आजम के विकेटों के बाद उनके रन रेट को प्रभावित किया.
कराची किंग्स ने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को अपने आखिरी लीग मैच में 14 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी. क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से कप्तान सरफराज अहमद ने सर्वाधिक 51 रन बनाए.