Cricket
Pravin Tambe Biopic Full Trailer: देखें क्रिकेटर प्रवीण ताम्बे की बायोपिक का धांसू ट्रेलर – Watch

Pravin Tambe Biopic Full Trailer: देखें क्रिकेटर प्रवीण ताम्बे की बायोपिक का धांसू ट्रेलर – Watch

Pravin Tambe Biopic Full Trailer: देखें क्रिकेटर प्रवीण ताम्बे की बायोपिक धांसू ट्रेलर – Watch
Pravin Tambe Biopic Full Trailer: बॉलीवुड में क्रिकेटर्स की बायोपिक (Cricket Movie Bollywood) का चलन अब काफी देखने को मिलता है। इसी कड़ी में एक मूवी आ रही है, कौन प्रवीण ताम्बे (Kaun Pravin Tambe Movie), जो प्रवीण ताम्बे के जीवन पर आधारित है। फिल्म का पूरा ट्रेलर आ गया है, जिसमें पता चल रहा […]

Pravin Tambe Biopic Full Trailer: बॉलीवुड में क्रिकेटर्स की बायोपिक (Cricket Movie Bollywood) का चलन अब काफी देखने को मिलता है। इसी कड़ी में एक मूवी आ रही है, कौन प्रवीण ताम्बे (Kaun Pravin Tambe Movie), जो प्रवीण ताम्बे के जीवन पर आधारित है। फिल्म का पूरा ट्रेलर आ गया है, जिसमें पता चल रहा है कि मूवी सच में शानदार होने वाली है। इसमें क्रिकेटर के पारिवारिक जीवन, उनकी पत्नी (Pravin Tambe Wife) के रोल को भी दर्शाया गया है कि कैसे उन्होंने इन सबसे लड़कर क्रिकेट को चुना और इसमें कामयाबी हासिल की।

Pravin Tambe Biopic Full Trailer – कौन प्रवीण ताम्बे मूवी का ट्रेलर राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक पेज से शेयर किया गया। इसी फ्रेंचाइजी के लिए ताम्बे ने 41 साल की उम्र में डेब्यू किया था। ट्रेलर काफी अच्छा है, इसमें प्रवीण ताम्बे के संघर्ष को दर्शाया गया है। नौकरी पेशा होने के बावजूद उन्होंने अपने पैशन क्रिकेट को नहीं छोड़ा, और ना ही क्रिकेटर बनने के सपने को। इस बीच उनकी शादी हो जाती है, और ट्रेलर में दिखाया गया है कि उनकी पत्नी (Pravin Tambe Wife) भी उनके क्रिकेटर बनने के सपने से तंग आ जाती है।

Cricket Movie Bollywood, Pravin Tambe Cricketer

Kaun Pravin Tambe Movie : कौन हैं प्रवीण ताम्बे

प्रवीण ताम्बे का जन्म मुंबई में 8 अक्टूबर 1971 को हुआ। उन्होंने 41 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया, जो अपने आप में उनके संघर्ष को बयां करने के लिए काफी है। वह गुजरात लायंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया, उस समय उनकी उम्र 41 साल की थी। उससे पहले उन्होंने कभी कोई फर्स्ट क्लास मैच भी नहीं खेला था।

यह भी देखें – रोहित शर्मा खेलेंगे 400वां अंतरराष्ट्रीय मैच, देखें अब तक कितने भारतीय छू पाए हैं ये आंकड़ा

Kaun Pravin Tambe Movie : प्रवीण तांबे का क्रिकेट करियर

Praveen Tambe Biopic: प्रवीण तांबे ने दो प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 60 रन बनाए हैं और 2 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 6 लिस्ट ए क्रिकेट खेले हैं। इसमें उन्होंने 34 रन बनाए हैं और 5 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं तांबे ने 64 टी20 मुकाबलों में 70 विकेट अपने नाम किए हैं, इसके अलावा 34 रन भी बनाए हैं। 15 रन देकर 4 विकेट टी20 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick