Cricket
IPL 2022: लीग में अब तक हुई हैं 53 फ्री हिट, इन बल्लेबाजों ने इस सीजन में किया है सबसे ज्यादा मुफ्त गेंदों का सामना

IPL 2022: लीग में अब तक हुई हैं 53 फ्री हिट, इन बल्लेबाजों ने इस सीजन में किया है सबसे ज्यादा मुफ्त गेंदों का सामना

IPL 2022: इन बल्लेबाजों ने इस सीजन में किया है सबसे ज्यादा मुफ्त गेंदों का सामना Jos Buttler Shubman Gill, free hits in ipl
IPL 2022, Jos Buttler, Shubman Gill: आईपीएल 2022 में अब तक 49 मुकाबले खेले जा चुके हैं। गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 50वां मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट में इस बार जहां दिग्गज टीमें अंक तालिका के आखिरी पायदान पर हैं तो वहीं नई टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। आईपीएल के […]

IPL 2022, Jos Buttler, Shubman Gill: आईपीएल 2022 में अब तक 49 मुकाबले खेले जा चुके हैं। गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 50वां मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट में इस बार जहां दिग्गज टीमें अंक तालिका के आखिरी पायदान पर हैं तो वहीं नई टीमों का प्रदर्शन शानदार रहा है। आईपीएल के इस सीजन में कई गेंदबाजों से लेकर बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हैं जिन्हे कई मुफ्त गेंदें (फ्री हिट बॉल) (free hits in ipl) खेलने का मिली हैं (Players who faced most free hit balls)। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

IPL 2022: आईपीएल 2022 में अब तक 53 फ्री हिट गेंदें फेंकी गई हैं। इनमें 10 चौके और 7 छक्के लगे हैं। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 5 फ्री हिट गेंदों का सामना किया है। इन गेंदों में से उन्होंने 1 पर छक्का और 1 पर सिंगल चुराया है। वहीं 3 गेंदों पर वह कोई भी रन नहीं बना सके। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। गिल ने अब तक 4 मुफ्त गेंदों का सामना किया है। इस दौरान उन्होंने 1 छक्का, 1 चौका दौर 2 सिंगल रन चुराए।

ये भी पढ़ें: IPL 2022: ‘डेथ ओवरों’ में इन 5 गेंदबाज़ों का रहा सबसे बेहतर इकॉनमी रेट

Jos Buttler, Shubman Gill: आईपीएल 2022 में अब तक सबसे ज्यादा फ्री हिट गेंदों का सामना करने वाली लिस्ट में तीसरे नंबर पर तीन खिलाड़ी हैं। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर, पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शिवम दुबे ने लीग में अब तक 3 फ्री हिट गेंदों का सामना किया है।

free hits in ipl, Players who faced most free hit balls: आईपीएल 2022 में अब तक गुजरात का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने 10 में से 8 मुकाबले जीते हैं। दूसरे नंबर पर लखनऊ ने 10 में से 7, तीसरे पर राजस्थान ने 10 में 6, चौथे नंबर पर आरसीबी ने 11 में से 6, 5वें पर हैदराबाद ने 9 में से 5, छठे पर पंजाब ने 10 में से 5, 7वें पर दिल्ली ने 9 में से 4, 8वें पर कोलकाता ने 10 में से 4, नौवें पर चेन्नई ने 10 में से 3 और 10वें पर मुंबई ने 9 में से 1 मुकाबला जीता है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick