PBKS vs RR, IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन का 53वां मुकाबला पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच आज, 7 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की तरफ से जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की है। शिखर धवन 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए लेकिन जॉनी बेयरस्टो ने शानदार पारी खेलते हुए 34 गेंदो पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। इसी के साथ ये जॉनी बेयरस्टो के आईपीएल करियर का आठवां अर्द्धशतक भी बना। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
PBKS vs RR, IPL 2022: जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) ने अपनी फॉर्म वापसी हासिल करते हुए सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। उन्होंने 34 गेंदों में आईपीएल करियर का आठवां अर्धशतक जमाया। बेयरस्टो ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंद में 56 रन बनाए।
FIFTY for @jbairstow21! 👍 👍
His first half-century of the #TATAIPL 2022 & eighth overall in the IPL. 👏 👏 #PBKSvRR | @PunjabKingsIPL
Follow the match ▶️ https://t.co/Oj5tAfX0LP pic.twitter.com/GR21nUm8LX
— IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2022
PBKS vs RR, IPL 2022: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की फैसला किया। पंजाब की तरफ से जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। बेयरस्टो ने पहले ही ओवर में दो चौके लगाए और टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई। छह ओवर के बाद पंजाब ने 1 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। फिलहाल खबर लिखे जानें तक पंजाब ने 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए हैं।
पंजाब किंग्स प्लेइंग 11 – मयंक अग्रवाल, शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, ऋषि धवन, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, संदीप शर्मा
राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11 – जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें