Cricket
PBKS vs RR IPL 2021: Rajasthan Royals के कप्तान Sanju Samson ने Kartik Tyagi को बताया ब्रेट ली, Yashasvi Jaiswal ने लिए मजे

PBKS vs RR IPL 2021: Rajasthan Royals के कप्तान Sanju Samson ने Kartik Tyagi को बताया ब्रेट ली, Yashasvi Jaiswal ने लिए मजे

PBKS vs RR IPL 2021, PBKS vs RR, Rajasthan Royals, Rajasthan Royals captain, Sanju Samson, Kartik Tyagi, Brett Lee, Yashasvi Jaiswal, funny video, viral video, video watch
PBKS vs RR IPL 2021: Rajasthan Royals के कप्तान Sanju Samson ने Kartik Tyagi को बताया ब्रेट ली, Yashasvi Jaiswal ने लिए मजे- उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पैदा हुए कार्तिक त्यागी ने बुधवार (21 सितंबर) को कमाल कर दिया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी करते हुए आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी […]

PBKS vs RR IPL 2021: Rajasthan Royals के कप्तान Sanju Samson ने Kartik Tyagi को बताया ब्रेट ली, Yashasvi Jaiswal ने लिए मजे- उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पैदा हुए कार्तिक त्यागी ने बुधवार (21 सितंबर) को कमाल कर दिया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी करते हुए आईपीएल 2021 में पंजाब किंग्स के खिलाफ आखिरी ओवर में 4 रन बचा लिए। यह आईपीएल इतिहास का अंतिम ओवर में बचाया हुआ सबसे कम रन है। उन्होंने इस मामले में राजस्थान के ही पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल की बराबरी कर ली। कार्तिक के इस प्रदर्शन से खुश होकर कप्तान संजू सैमसन ने उन्हें ब्रेट ली बताया। PBKS vs RR IPL 2021, PBKS vs RR, Rajasthan Royals, Rajasthan Royals captain, Sanju Samson, Kartik Tyagi, Brett Lee, Yashasvi Jaiswal, funny video, viral video, video watch- follow hindi.insidesport.in

राजस्थान रॉयल्स ने मैच समाप्त होने के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें कार्तिक त्यागी और उनके पीछे ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल दिखाई दे रहे हैं। संजू ने कार्तिक को ब्रेट ली बताया तो पीछे यशस्वी जायसवाल ने उनकी गेंदों की स्पीड बताकर मजे लिए। इस दौरान कार्तिक ने संजू को थैंक्स और यशस्वी से बात करने लगे। राजस्थान द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को क्रिकेट फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- PBKS vs RR IPL 2021: Kartik Tyagi ने आखिरी ओवर में किया चमत्कार, 12 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी की

आप भी उस वीडियो को देखिए-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

PBKS vs RR IPL 2021: अंतिम ओवर में कार्तिक त्यागी की पहली तीन गेंद में सिर्फ एक रन बना जबकि निकोलस पूरन (32) ने विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमा दिया। दीपक हुड्डा (00) ने अगली गेंद खाली खेली और फिर सैमसन को कैच थमा गए। अंतिम गेंद पर जीत के लिए रॉयल्स को तीन रन की जरूरत थी लेकिन फाबियन एलेन (नाबाद 00) कोई रन ही बना सके। इस तरह रॉयल्स के 186 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स चार विकेट पर 183 रन ही बना सकी। पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल ने 67 और केएल राहुल ने 49 रनों की पारी खेली।

इससे पहले रॉयल्स ने युवा बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल (36 गेंद में 49 रन, दो छक्के, छह चौके) और महिपाल लोमरोर (17 गेंद में 43 रन, चार छक्के, दो चौके) की तेजतर्रार पारियों की बदौलत 20 ओवर में 185 रन बनाए थे। रॉयल्स की टीम एक समय 200 से ऊपर का स्कोर खड़ा करने की स्थिति में दिख रही थी लेकिन करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले अर्शदीप सिंह (32 रन पर पांच विकेट) और मोहम्मद शमी (21 रन पर तीन विकेट) ने डेथ ओवरों में पंजाब किंग्स को शानदार वापसी दिलाई। रॉयल्स की टीम अंतिम चार ओवर में 21 रन ही बना सकी। रॉयल्स ने अंतिम छह विकेट सिर्फ 19 रन जोड़कर गंवाए।

PBKS vs RR IPL 2021, PBKS vs RR, Rajasthan Royals, Rajasthan Royals captain, Sanju Samson, Kartik Tyagi, Brett Lee, Yashasvi Jaiswal, funny video, viral video, video watch- follow hindi.insidesport.in

Editors pick