IPL 2021: अर्शदीप ने 5 विकेट लेकर एक ही मैच में किए कई रिकॉर्ड अपने नाम, 2009 में अनिल कुंबले के बाद ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज
IPL 2021: अर्शदीप ने 5 विकेट लेकर एक ही मैच में किए कई रिकॉर्ड अपने नाम, 2009 में अनिल कुंबले के बाद…

IPL 2021: अर्शदीप ने 5 विकेट लेकर एक ही मैच में किए कई रिकॉर्ड अपने नाम, 2009 में अनिल कुंबले के बाद ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज- अर्शदीप सिंह ने मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पांच विकेट लेकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस युवा गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्थान को बड़ा स्कोर बनाने से रोका दिया। राजस्थान की टीम एक समय 200 से भी ज्यादा के टोटल के बारे में सोच रही था लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने राजस्थान को 20 ओवर में 185/10 के स्कोर पर रोक दिया।
PBKS vs RR, Arshdeep Singh, IPL live, IPL 2021, Rajasthan Royals, Punjab Kings, Follow live https://hindi.insidesport.in/
अर्शदीप सिंह आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक हैं। इससे पहले इशांत शर्मा, अलजारी जोसेफ और जयदेव उनादकट ये कारनामा कर चुके हैं। इसके अलावा, वह आईपीएल में एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं।
क्रिकबज के अनुसार, अर्शदीप सिंह से पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल में पांच विकेट लेने वाले एकमात्र अन्य गेंदबाज पंजाब टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले हैं। उन्होंने 2009 में केप टाउन में 5 रन देकर 5 विकेट झटके थे।
आईपीएल में 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज
21y 204d जयदेव उनादकट 5/25 v DC 2013
22y 168d अल्जारी जोसेफ 6/12 बनाम SRH 2019
22y 228d अर्शदीप सिंह 5/32 v RR दुबई 2021
22y 237d इशांत शर्मा 5/12 v KTK कोच्चि 2011
अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े (आईपीएल)
5/14 अंकित राजपूत KXIP बनाम SRH हैदराबाद 2018
5/20 वरुण चक्रवर्ती केकेआर बनाम डीसी अबू धाबी 2020
5/27 हर्षल पटेल आरसीबी बनाम एमआई चेन्नई 2021
5/32 अर्शदीप सिंह पीबीकेएस बनाम आरआर दुबई 2021
इस मैच में शानदार प्रदर्शन की बदौलत अर्शदीप पर्पल कैप की रेस में टॉप-10 में पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक 7 मैचों में 12 विकेट लिए हैं। पंजाब किंग्स के लिए सबसे अच्छी बात ये है कि उन्होंने झाय रिचर्डसन और एंड्रयू टाय की अनुपस्थिति में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।
POS | PLAYER | Mat | Inns | Ov | Runs | Wkts | BBI | Avg | Econ | SR | 4w | 5w |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 |
HarshalPatel
|
8 | 8 | 30 | 270 | 17 | 5/27 | 15.88 | 9.00 | 10.58 | 0 | 1 |
2 |
Avesh Khan
|
8 | 8 | 30 | 231 | 14 | 3/32 | 16.50 | 7.70 | 12.85 | 0 | 0 |
3 |
Chris Morris
|
8 | 7 | 26 | 224 | 14 | 4/23 | 16.00 | 8.61 | 11.14 | 1 | 0 |
4 |
Arshdeep Singh
|
7 | 7 | 22.2 | 182 | 12 | 5/32 | 15.16 | 8.14 | 11.16 | 0 | 1 |
5 |
Rahul Chahar
|
8 | 8 | 32 | 224 | 11 | 4/27 | 20.36 | 7.00 | 17.45 | 1 | 0 |
6 |
Mohammad Shami
|
9 | 9 | 32.4 | 255 | 11 | 3/21 | 23.18 | 7.80 | 17.81 | 0 | 0 |
7 |
Rashid Khan
|
7 | 7 | 28 | 172 | 10 | 3/36 | 17.20 | 6.14 | 16.80 | 0 | 0 |
8 |
Varun Chakaravarthy
|
8 | 8 | 32 | 232 | 10 | 3/13 | 23.20 | 7.25 | 19.20 | 0 | 0 |
9 |
Deepak Chahar
|
8 | 8 | 28 | 212 | 10 | 4/13 | 21.20 | 7.57 | 16.80 | 2 | 0 |
10 |
Trent Boult
|
8 | 8 | 30.2 | 258 | 10 | 3/28 | 25.80 | 8.50 | 18.20 | 0 | 0 |
PBKS vs RR, Arshdeep Singh, IPL live, IPL 2021, Rajasthan Royals, Punjab Kings, Follow live https://hindi.insidesport.in/