BANW beat PAKW-PAKW vs BANW: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप (ICC Women’s World cup 2022) में सोमवार (14 मार्च) को पाकिस्तान महिला टीम की बांग्लादेश महिला टीम (Pakistan Women vs Bangladesh Women) के बीच मुकाबला हुआ। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतना चाहती थी क्योंकि पाकिस्तान और बांग्लादेश की महिला टीम ने अभी तक इस टूर्नामेंट में अपना खाता नहीं खोला था। लेकिन बांग्लादेश की महिला टीम ने पाकिस्तान को 9 रन से हराकर अपनी पहली जीत हासिल की। यह बांग्लादेश की इस टूर्नामेंट में पहली जीत है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in
The moment Bangladesh won their first ICC Women’s Cricket World Cup match🤩#CWC22https://t.co/3pa87tSoRU
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 14, 2022
BANW beat PAKW-PAKW vs BANW: महिला विश्व कप के 12वें मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को नौ रन से हरा दिया। पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 234 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 225 रन ही बना सकी।
Bangladesh beat Pakistan by 9 runs to win their first ever ICC Women’s Cricket World Cup match 👏#CWC22 pic.twitter.com/JtfX73lWjd
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 14, 2022
BANW beat PAKW-PAKW vs BANW: एक वक्त पाकिस्तान की टीम मजबूत स्थिति में थी और 37.4 ओवर तक एक विकेट पर 155 रन बना लिए थे। इसके बाद बांग्लादेश ने मैच पलट दिया और अगले 70 रन बनाने में पाकिस्तान टीम ने आठ विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन ने शतक भी लगाया, लेकिन उनकी पारी बेकार गई।
यह महिला विश्व कप के पिछले चार संस्करणों को मिलाकर पाकिस्तान को मिली टूर्नामेंट की लगातार 18वीं हार है। इस विश्व कप में पाकिस्तान की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है। इस दौरान उन्हें भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और अब बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम ने हराया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शमैम सुल्ताना और शरमिन अख्तर के बीच पहले विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी हुई। निदा डार ने इस साझेदारी को तोड़ा और उन्होंने सुल्ताना को पवेलियन भेजा। सुल्ताना 17 रन बना सकीं। इसके बाद 79 के स्कोर पर बांग्लादेशी टीम को दूसरा झटका लगा और शरमिन अर्धशतक से चूक गईं।
235 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत शानदार रही। नाहिदा खान और सिदरा अमीन ने पहले विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की। नाहित 43 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद सिदरा ने कप्तान बिस्माह मारूफ के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की।
#TeamPakistan have gone from 183/2 to 186/7!
This game has been turned on its head by #TeamBangladesh 🤯#CWC22 pic.twitter.com/Co8ti1oqGi
— ICC (@ICC) March 14, 2022
BANW beat PAKW-PAKW vs BANW: 155 रन के कुल स्कोर पर बिस्माह 31 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद तो विकेट की झड़ी लग गई। पाकिस्तान की सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सकी। बिस्माह के आउट होने के बाद ओमैमा सोहेल 10 रन, निदा डार, आलिया रियाज और फातिमा सना शून्य पर और सिदरा नवाज एक रन बनाकर आउट हुईं। डायना बेग ने आखिर में सिदरा अमीन के साथ 21 रन की साझेदारी की, लेकिन यह काफी नहीं था।
Maiden ODI hundred for Sidra Ameen! 👏#CWC22 pic.twitter.com/m6AS6JXDQ0
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) March 14, 2022
#TeamPakistan need 16 runs off the final over with only one wicket remaining. #CWC22 pic.twitter.com/FFaXVSdfq1
— ICC (@ICC) March 14, 2022
पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला टीम (Pakistan Women vs Bangladesh Women) मुकाबले की सारी जानकारी
- महिला क्रिकेट विश्व कप (Women’s World Cup 2022) कहां होगा?
महिला क्रिकेट विश्व कप 4 मार्च से न्यूजीलैंड में हो रहा है। - PAKW vs BANW का महिला क्रिकेट विश्व कप मैच कब होगा?
PAKW vs BANW मैच 14 मार्च 2022 को होगा। - PAKW vs BANW का महिला क्रिकेट विश्व कप मैच किस समय शुरू होगा?
PAKW vs BANW मैच भारतीय समयानुसार रात 3:30 बजे होगा। - महिला क्रिकेट विश्व कप मैच PAKW vs BANW का स्थान क्या है?
महिला क्रिकेट विश्व कप PAKW vs BANW मैच हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा।
मैच का लाइव प्रसारण कहां होगा?
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप (ICC Women’s World cup 2022) का पाकिस्तान और बांग्लादेश (Pakistan Women vs Bangladesh Women) मैच रात 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। भारत में लाइव मैचों का प्रसारण स्टार नेटवर्क चैनल पर होगा। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगी।
BANW beat PAKW-PAKW vs BANW:
- आईसीसी महिला विश्व कप 2022 (ICC Women’s World Cup 2022)
- वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड महिला टीम (West Indies Women vs England Women)
- स्थान: हैमिल्टन, सेडॉन पार्क
- दिनांक: 14 मार्च
- समय: रात 3:30 बजे
- लाइव स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी+हॉटस्टार पर
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सिदरा अमीन, नाहिदा खान, बिस्माह मारूफ (कप्तान), ओमैमा सोहेल, निदा डार, आलिया रियाज, फातिमा सना, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), डायना बेग, नशरा संधू, अनम अमीन।
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), फरगना हक, निगार सुल्ताना (कप्तान), रूमाना खातून, रितु मोनी, शोभना मोस्टरी, सलमा खातून, लता मंडल, जहांआरा आलम, नाहिदा अख्तर, फारिया तृष्णा