Cricket
PAK vs WI 2nd T20: पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज Mohammad Rizwan ने हासिल की खास उपलब्धि

PAK vs WI 2nd T20: पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज Mohammad Rizwan ने हासिल की खास उपलब्धि

PAK vs WI 2nd T20: पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज Mohammad Rizwan ने हासिल की खास उपलब्धि – PAK vs WI T20 Series 2021
PAK vs WI 2nd T20: पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज Mohammad Rizwan ने हासिल की खास उपलब्धि – इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टी20 मैच (PAK vs WI T20 Series 2021) के दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने 36 गेंदों का सामना कर 46 रनों की पारी खेलते हुए 2 छक्के और […]

PAK vs WI 2nd T20: पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज Mohammad Rizwan ने हासिल की खास उपलब्धि – इंग्लैंड के खिलाफ जारी दूसरे टी20 मैच (PAK vs WI T20 Series 2021) के दौरान पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) ने 36 गेंदों का सामना कर 46 रनों की पारी खेलते हुए 2 छक्के और 2 चौके लगाए। फॉर्म में चल रहे इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस पारी के साथ एक खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में इस वर्ष अब तक 752 रन बना लिए हैं।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज
प्लेयर                     पारियां           साल                टीम            
मोहम्मद रिजवान      15               2021           पाकिस्तान
पॉल स्टर्लिंग             20               2019           आयरलैंड
केविन ओ’ब्रायन       23              2019            आयरलैंड
मैक्स ओ’डॉड          24              2019            नीदरलैंड

PAK vs WI 2nd T20: पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज Mohammad Rizwan ने हासिल की खास उपलब्धि

इस साल के सिर्फ सात महीनों में मोहम्मद रिजवान के बल्ले से कुल 752 रन निकले हैं और इसी के साथ वो एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रिजवान ने इतने रन खेली गई अपनी 15 पारियों में बनाए हैं।

इस लिस्ट में पहले आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग शीर्ष पर थे। उन्होंने 2019 में 748 रन बनाए थे। स्टर्लिंग के बाद एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले उनके ही हमवतन खिलाड़ी केविन ओ’ब्रायन (Kevin O’Brien) हैं। उन्होंने साल 2019 में 729 रन बनाए थे। साल 2019 आयरलैंड के बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छा गया था।

फिलहाल इस लिस्ट में चौथा नाम नीदरलैंड के बल्लेबाज मैक्स ओ’डॉड (Max O’Dowd) का हैं। इस डच खिलाड़ी ने साल 2019 में 702 रन बनाए थे।

PAK vs WI 2nd T20: पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज Mohammad Rizwan ने हासिल की खास उपलब्धि

पाकिस्तान क्रिकेट टीम वेस्ट इंडीज टी20 दौरे (PAK vs WI T20 Series 2021) पर है। पाकिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज के बीच दूसरा टी20 (PAK vs WI 2nd T20) मैच 31 जुलाई (शनिवार) को खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की, मोहम्मद रिजवान (46) रनों के बाद बाबर आजम ने अर्धशतकीय खेली। लेकिन मैच का अंत वेस्ट इंडीज गेंदबाजों के नाम रहा और पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 157 रनों पर ही रोक दिया।

ये भी पढ़ें – PAK vs WI 2nd T20 Live: वेस्ट इंडीज को जीतने के लिए करनी होगी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, कीरोन पोलार्ड और पूरन क्रीज पर मौजूद, Follow Live updates

Editors pick