Cricket
PAK vs AUS Highlights: मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड ने पाकिस्तान का सपना तोड़ा; ऑस्ट्रेलिया 11 साल बाद फाइनल में पहुंचा, न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला

PAK vs AUS Highlights: मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड ने पाकिस्तान का सपना तोड़ा; ऑस्ट्रेलिया 11 साल बाद फाइनल में पहुंचा, न्यूजीलैंड से होगा खिताबी मुकाबला

PAK vs AUS Highlights: पाकिस्तान को हराकर ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा- T20 World Cup 2021, Australia vs Pakistan Semifinal
T20 World Cup 2021, Australia vs Pakistan Semifinal (PAK vs AUS Highlights): टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 11 साल बाद फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। वहां उसका मुकाबला रविवार (14 नवंबर) को न्यूजीलैंड से होगा। गुरुवार (11 नवंबर) को दुबई में […]

T20 World Cup 2021, Australia vs Pakistan Semifinal (PAK vs AUS Highlights): टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 11 साल बाद फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। वहां उसका मुकाबला रविवार (14 नवंबर) को न्यूजीलैंड से होगा। गुरुवार (11 नवंबर) को दुबई में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 176 रन बनाए। 177 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। कंगारू टीम की जीत के हीरो मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोइनिस। दोनों ने छठे विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की और मैच का पासा पलट दिया। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए दो ओवर में 22 रन बनाने थे। पाकिस्तान के लिए शाहिद अफरीदी गेंदबाजी करने के लिए आए। तीसरी गेंद पर हसन अली ने वेड का आसान कैच छोड़ दिया। उसके बाद वेड ने अफरीदी की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर मैच को समाप्त कर दिया।

PAK vs AUS Highlights: मैथ्यू वेड 17 गेंद पर 41 रन और मार्कस स्टोइनिस 31 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद रहे। डेविड वॉर्नर ने 49 और मिशेल मार्श ने 28 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने चार विकेट लिए। इससे पहले पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 67 और फखर जमान ने 55 रनों की पारी खेली। बाबर आजम ने 39 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क ने दो विकेट लिए।

T20 World Cup 2021, Australia vs Pakistan Semifinal (PAK vs AUS Highlights): ऑस्ट्रेलिया की पारी के अपडेट्स..

  • मैथ्यू वेड ने शाहीन अफरीदी की गेंद पर लगातार तीन छक्के लगाकर मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम कर दिया।
  • ऑस्ट्रेलिया को आखिरी तीन ओवर में 37 रन बनाने हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम के सबसे मजबूत बल्लेबाजों में एक मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं। उन्होंने 27 गेंद पर नाबाद 38 रन बनाए हैं। टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी स्टोइनिस के ऊपर है।
  • ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए आखिरी 5 ओवरों में 62 रन बनाने हैं। मार्कस स्टोइनिस 16 गेंद पर 15 रन और मैथ्यू वेड 7 गेंद पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। आखिरी 5 ओवर रोमांचक होने वाले हैं।

Four wicket hauls in T20 WC knockouts
4/12 Ajanta Mendis v WI Colombo 2012
4/26 Shadab Khan v Aus Dubai 2021

  • ग्लेन मैक्सवेल इस मैच नहीं चले। वे एक बार फिर बड़े मुकाबले में फेल हो गए। शादाब खान की गेंद पर रिवर्स स्वीप मारने के प्रयास में वे आउट हो गए। मैक्सवेल 10 गेंद पर 7 रन बनाकर हारिस रउफ को कैच थमा बैठे।
  • 10 ओवर तक ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 89 रन बना लिए थे। उसी समय ड्रिंक्स ब्रेक लिया गया। ब्रेक के ठीक बाद शादाब खान गेंदबाजी करने के लिए आए। उन्होंने 11वें ओवर की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान को सबसे बड़ी सफलता दिला दी। शादाब ने वॉर्नर को विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कै करा दिया। वॉर्नर 30 गेंद पर 49 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाए।
  • ऑस्ट्रेलिया को शादाब खान ने तीसरा झटका दिया। अनुभवी स्टीव स्मिथ को उन्होंने पवेलियन की राह दिख दी। स्मिथ 6 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। शादाब की गेंद पर फखर जमान ने उनका कैच लिया।
  • ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका पावरप्ले के ठीक बाद सातवें ओवर में लगा। शादाब खान ने अपने पहले ही ओवर में मिचेल मार्श को आउट कर दिया। मार्श अच्छी शुरुआत के बाद पवेलियन लौटे। उन्होंने 22 गेंद पर 28 रन बनाए। शादाब की गेंद पर आसिफ अली ने एक मुश्किल कैच लिया।
    ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीन ओवर में खराब प्रदर्शन से उभरते हुए शानदार वापसी की है। उसने 5 ओवर में एक विकेट पर 44 रन बना लिए हैं। वॉर्नर 15 गेंद पर 22 रन और मार्श 17 गेंद पर 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
  • शाहीन अफरीदी ने लगातार दूसरे ओवर में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को परेशान किया। हालांकि, तीसरे ओवर में मिचेल मार्श ने पहला चौका लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने तीन ओवर में एक विकेट पर 13 रन बना लिए हैं।

Aaron Finch in T20Is vs Pak in UAE
5
0
3
1
0

  • ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका शाहीन अफरीदी ने पहले ही ओवर में दिया। उन्होंने तीसरी गेंद पर कप्तान एऱॉन फिंच को एलबीडब्ल्यू कर दिया। फिंच खाता भी नहीं खोल सके। अगली गेंद पर मिशेल मार्श बाल-बाल बच गए। शाहीन की गेंद मार्श के पैरों पर लगी, लेकिन अंपायर नॉटआउट दिया। इसके बाद बाबर आजम ने रिव्यू ले लिया। वहां अंपायर्स कॉल करार दिया गया। पाकिस्तान का रिव्यू बच गया।

Highest successful run chases in T20 WC knockouts
193 WI v Ind Mumbai 2016
192 Aus v Pak Gros Islet 2010
173 Ind v SA Mirpur 2014
– – All three were the second semifinal of respective editions.
Highest successful run chases in Dubai (T20Is)
180 Afg v UAE 2016
155 Aus v SL 2021
154 Pak v NZ 2018
153 Ire v Afg 2012
152 Pak v Ind 2021

T20 World Cup 2021, Australia vs Pakistan Semifinal (PAK vs AUS Highlights):

रिजवान ने 52 गेंदों पर 67 रन बनाये जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं। उन्होंने कप्तान बाबर आजम (34 गेंदों पर 39 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 71 और फखर जमां (32 गेंदों पर नाबाद 55, तीन चौके, चार छक्के) के साथ दूसरे विकेट के लिये 72 रन की साझेदारी की।

आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों विशेषकर जोश हेजलवुड का अपनी गेंदों पर नियंत्रण नहीं था। उन्होंने चार ओवर में 49 रन लुटाये। उसके दोनों स्पिनरों एडम जंपा (22 रन देकर एक) और ग्लेन मैक्सवेल (तीन ओवर में 20 रन) ने किफायती गेंदबाजी की। मिशेल स्टार्क (38 रन देकर दो) और पैट कमिन्स (30 रन देकर एक) ने भी विकेट लिये।

पाकिस्तान की पारी के अपडेट्स…

  • पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 177 रन का लक्ष्य दिया है। फखर जमान की पारी की बदौलत पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने एक मुश्किल लक्ष्य रखा है।
  • पाकिस्तान को तीसरा झटका 19वें ओवर में लगा। इस टूर्नामेंट में तेजी रन बनाने वाले आसिफ अली खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। उन्हें पैट कमिंस ने आउट किया। आसिफ का कैच स्टीव स्मिथ ने लिया।
  • पाकिस्तान को दूसरा झटका 18वें ओवर में लगा। मिशेल स्टार्क ने मोहम्मद रिजवान को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। रिजवान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंद पर 67 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके और चार छक्के लगाए।
  • पाकिस्तान की पारी के आखिरी 4 ओवर बाकी हैं। उसने 16 ओवर में एक विकेट पर 122 रन बनाए हैं। अगर पाकिस्तान को 180 रन के करीब पहुंचना है तो उसके बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे।
  • पाकिस्तान के ओपनर मोहम्मद रिजवान का शानदार फॉर्म जारी है। उन्होंने 14वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। पाकिस्तान की टीम ने 14 ओवर में एक विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। रिजवान के साथ फखर जमान क्रीज पर हैं। इस टूर्नामेंट में रिजवान का यह तीसरा अर्धशतक है।
  • पाकिस्तान को पहला झटका 10वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। एडम जम्पा ने कप्तान बाबर आजम को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। बाबर ने 34 गेंद पर 39 रन बनाए। इस दौरान पांच चौके लगाए। बाबर ने रिजवान के साथ 71 रनों की साझेदारी की।
  • पाकिस्तान के ओपनर्स कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को अब तक खूब परेशान किया है। पाकिस्तान ने आठ ओवर में बिना किसी नुकसान के 62 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा है।
  • पाकिस्तान ने पावरप्ले में शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया को मैच में अब तक पीछे रखा है। उसने शुरुआती 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 47 रन बना लिए हैं। बाबर आजम 24 और मोहम्मद रिजवान 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह पावरप्ले में पाकिस्तान इस टूर्नामेंट में सर्वोच्च स्कोर भी है।

Highest PP score of the tournament for Pak
43/0 v Ind
30/1 v NZ
38/1 v Afg
29/0 v Nam
35/0 v Sco
47/0 v Aus

  • पाकिस्तान की शुरुआत काफी तेज रही। कप्तान बाबर आजम और ओपनर रिजवान ने 4 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर 29 रन तक पहुंचाया।
  • टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम के लिए बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने ओपनिंग की। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने पहला ओवर किया। इसमें एक बाउंड्री के साथ 6 रन बने।

दोनों टीम की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (wk), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हारिस रउफ और शाहीन शाह अफरीदी।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, एरॉन फिंच (कप्तान), मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

;

यह भी पढ़ें – Sania Mirza ने सोशल मीडिया पर शेयर किया फनी वीडियो, पति Shoaib Malik भी आए नजर; देखें

खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

 

Editors pick