Cricket
OTD in 2016: “शर्माओ मत बेबी” क्रिस गेल की अनुचित टिप्पणी के लिए लगा था 10 हजार डॉलर का जुर्माना, जानिए क्या हुआ था

OTD in 2016: “शर्माओ मत बेबी” क्रिस गेल की अनुचित टिप्पणी के लिए लगा था 10 हजार डॉलर का जुर्माना, जानिए क्या हुआ था

OTD in 2016: गलत व्यवहार के लिए क्रिस गेल पर 10,000 डॉलर का जुर्माना, जानिए गेल ने क्या किया था
On This Day 4 January: वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल पर आज ही के दिन महिला पत्रकार से अनुचित टिपण्णी के लिए जुर्माना लगा था।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल हमेशा अपनी विस्फोटक पारियों के लिए सुर्ख़ियों में रहते थे। विंडीज के अन्य खिलाड़ियों की तरह गेल मैदान पर मैदान से बाहर खूब एन्जॉय भी करते हैं और सोशल मीडिया पर फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। गेल क्रिकेट के अलावा अपनी निजी जिंदगी के लिए भी ख़बरों में रहते हैं। क्रिस गेल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के आलावा लगभग हर बड़ी लीग में खेल चुके हैं, जिसमें आईपीएल, बीबीएल शामिल हैं। आज के दिन 2016 में क्रिस गेल ने महिला पत्रकार के साथ अनुचित बात कही थी, जिस कारण उन पर 10 हजार डॉलर का जुर्माना लगा था।

क्रिस गेल 2016 में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल रहे थे। 4 जनवरी 2016 को हुए मुकाबले में उन्होंने 15 गेंदों में 41 रनों की अच्छी पारी खेली थी। ये पारी टीम की जीत में महत्वपूर्ण थी, इस पारी के बाद जब वह महिला पत्रकार को इंटरव्यू देने आए तो कुछ ऐसा बोल दिया जिस पर विवाद हो गया।

गेल चैनल 10 की महिला पाटकार मेल मैकलाघलिन को इंटरव्यू देने आए। गेल जब आए तो उन्होंने महिला पत्रकार से कहा, “मैं खुद यहाँ आकर आपको इंटरव्यू देना चाहता था। इसलिए ही मैं यहाँ आया हूं। आपकी आंखों को देखने आया हूं।

यह भी देखेंIND vs SA 2nd Test: पहले ही दिन 23 विकेट गिरने से सवालों के घेरे में आई केपटाउन की पिच

गेल यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, “आशा करता हूं कि मैच हम जीतेंगे और फिर इसके बाद ड्रिंक पर चलेंगे। शर्माओ मत बेबी।”

इस घटना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स ने अनुचित आचरण को लेकर कड़ा रुख अपनाया और गेल पर 10,000 डॉलर का जुर्माना लगाया था।

Editors pick