Cricket
NZ vs SL Highlights: न्यूजीलैंड ने मारी बाजी, श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की 65 रनों से जीत: Check Highlights

NZ vs SL Highlights: न्यूजीलैंड ने मारी बाजी, श्रीलंका के खिलाफ दर्ज की 65 रनों से जीत: Check Highlights

NZ vs SL Highlights: शनिवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड (NZ vs SL)ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के खिलाफ 65 रनों से बेहतरीन जीत दर्ज की। खेल से जुड़ी हर खबर […]

NZ vs SL Highlights: शनिवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) और श्रीलंका (Sri Lanka) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड (NZ vs SL)ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के खिलाफ 65 रनों से बेहतरीन जीत दर्ज की। खेल से जुड़ी हर खबर के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहिए। 

श्रीलंका का स्कोर

Batsmen R B 4S 6S SR
Pathum Nissanka lbw b Tim Southee 0 5 0 0 0.00
Kusal Mendis (WK) c Devon Conway b Trent Boult 4 3 1 0 133.33
Dhananjaya de Silva b Trent Boult 0 3 0 0 0.00
Charith Asalanka c Finn Allen b Trent Boult 4 8 0 0 50.00
Bhanuka Rajapaksa c Kane Williamson b LH Ferguson 34 22 3 2 154.55
Chamika Karunaratne c Trent Boult b Mitchell Santner 3 8 0 0 37.50
Dasun Shanaka (C) c DJ Mitchell b Trent Boult 35 32 4 1 109.38
Wanindu Hasaranga c Kane Williamson b Ish Sodhi 4 6 1 0 66.67
Maheesh Theekshana c Jimmy Neesham b Mitchell Santner 0 3 0 0 0.00
Kasun Rajitha Not out 8 21 0 0 38.10
Lahiru Kumara st Devon Conway b Ish Sodhi 4 5 1 0 80.00
Extra 6 (b 0, w 6, nb 0, lb 0)
Total 102/10 (19.2)
BOWLING O M R W ECON
Tim Southee 4 1 12 1 3.00
Trent Boult 4 0 13 4 3.25
Lockie Ferguson 4 0 35 1 8.75
Mitchell Santner 4 0 21 2 5.25
Ish Sodhi 3.2 0 21 2 6.30
Fall Of Wickets FOW Over
Pathum Nissanka 1-0 0.5
K Mendis 2-4 1.3
D de Silva 3-5 1.6
C Asalanka 4-8 3.3
C Karunaratne 5-24 6.1
B Rajapaksa 6-58 9.6
W Hasaranga 7-64 11.4
M Theekshana 8-65 12.3
D Shanaka 9-93 16.6
L Kumara 10-102 19.2

न्यूजीलैंड का स्कोर

Batsmen R B 4S 6S SR
Finn Allen b M Theekshana 1 3 0 0 33.33
Devon Conway (WK) b D de Silva 1 4 0 0 25.00
Kane Williamson (C) c K Mendis b K Rajitha 8 13 1 0 61.54
Glenn Phillips c D Shanaka b L Kumara 104 64 10 4 162.50
Daryl Mitchell b W Hasaranga 22 24 0 0 91.67
Jimmy Neesham c D Shanaka b K Rajitha 5 8 0 0 62.50
Mitchell Santner Not out 11 5 0 1 220.00
Ish Sodhi runout (K Mendis / KNA Bandara) 1 1 0 0 100.00
Tim Southee Not out 4 1 1 0 400.00
Extra 10 (b 0, w 5, nb 3, lb 2)
Total 167/7 (20)
Yet To Bat LH FergusonTrent Boult
BOWLING O M R W ECON
Maheesh Theekshana 4 0 35 1 8.75
Kasun Rajitha 4 0 23 2 5.75
Dhananjaya de Silva 2 0 14 1 7.00
Wanindu Hasaranga 4 0 22 1 5.50
Lahiru Kumara 3 0 37 1 12.33
Chamika Karunaratne 3 0 34 0 11.33
Fall Of Wickets FOW Over
Finn Allen 1-2 0.4
Devon Conway 2-7 2.2
Kane Williamson 3-15 3.6
DJ Mitchell 4-99 14.3
Jimmy Neesham 5-129 17.1
Glenn Phillips 6-162 19.4
Ish Sodhi 7-163 19.5

                                                          NZ VS SL HIGHLIGHTS

श्रीलंका का 10वां विकेट- श्रीलंका को 10वां झटका लाहिरू कुमारा के रूप में लगा। इस दौरान कुमारा को सोढ़ी ने अपना शिकार बनाया और अपनी टीम को अहम जीत दिला दी।

श्रीलंका का 9वां विकेट- श्रीलंका को 9वां झटका कप्तान दासुन शनका के रूप में लगा। इस दौरान शनका 35 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बन गए।

श्रीलंका का 8वां विकेट- श्रीलंका को 8वां झटका महीश तीक्षणा के रूप में लगा। यह सफलता न्यूजीलैंड को मिचेल सेंटनर ने दिलाई।

श्रीलंका का 7वां विकेट- न्यूजीलैंड को 7वीं सफलता सोढ़ी ने दिलाई। ईश सोढ़ी ने वणिंदो हसारंगा को 4 रन के स्कोर पर आउट कर दिया।

श्रीलंका का छठा विकेट- श्रीलंका को छठा झटका भानुका राजपक्षे के रूप में लगा। राजपक्षे को ल्यूकी फर्ग्युसन ने 34 रनों के स्कोर पर आउट कर डाला।

श्रीलंका का 10 ओवर तक का हाल: श्रीलंका ने 10 ओवर तक 6 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए थे और टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 110 रनों की दरकार है।

श्रीलंका का पांचवा विकेट- श्रीलंका को पांचवा झटका चमीका करुणारत्ने के रूप में लगा। करुणारत्ने को 3 रनों के स्कोर पर मिचेल सेंटनर ने अपना शिकार बनाया।

3: 54 PM IST: न्यूजीलैंड के लिए अब तक ट्रेंट बोल्ट ने बेहतरीन गेंदबाजी की है, उन्होंने अब तक श्रीलंका के 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया है। जबकि टिम साउथी ने अभी तक एक विकेट लिया है।

श्रीलंका का चौथा विकेट- न्यूजीलैंड को चौथी सफलता भी बोल्ट ने दिलाई। इस दौरान ट्रेंट बोल्ट ने श्रीलंका के बल्लेबाज चरित असलंका को 4 रन स्कोर पर आउट कर डाला।

श्रीलंका का तीसरा विकेट- श्रीलंका को तीसरा झटका धनंजय डी सिल्वा के रूप में लगा। इस दौरान सिल्वा बिना खाता खोले बोल्ट का शिकार बन गए।

श्रीलंका का दूसरा विकेट- बता दें कि श्रीलंका का दूसरा विकेट भी बहुत जल्दी गिर गया। दूसरा झटका श्रीलंका को कुसल मेंडिस के रूप में लगा। मेंडिस 4 रन बनाकर ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर आउट हो गए।

श्रीलंका का पहला विकेट- श्रीलंका को पहला झटका पाथुम निसंका के रूप में लगा। इस दौरान निसंका खाता भी न खोल सके और टिम साउथी का शिकार बन गए।

न्यूजीलैंड की पारी: अगर न्यूजीलैंड की पारी की बात करें तो टीम की तरफ से अंत के ओवर में बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिली। जिसमें सबसे अहम योगदान ग्लेन फिलिप्स ने दिया। वहीं ग्लेन फिलिप्स के शतक के बदौलत न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन जड़े।

ग्लेन फिलिप्स का शतक: श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की लड़खड़ाती पारी को ग्लेन फिलिप्स ने संभाला। इस दौरान उन्होंने शतक जड़ डाला है। इस दौरान फिलिप्स के बल्ले से 64 गेंदों में 104 रन निकले। जिसमें 4 छक्के और 10 चौके शामिल हैं।

5th WICKET- न्यूजीलैंड को पांचवा झटका जेम्स नीशम के रूप में लगा। इस दौरान नीशम ने सिर्फ 5 रन बनाए और कासुन रजिथा की गेंद पर आउट हो गए।

4th WICKET- चौथा विकेट न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल के रूप में लगा। इस दौरान मिचेल ने 24 गेंदों में 22 रन बनाए और वणिंदो हसारंगा की गेंद पर आउट हो गए।

2: 48 PM IST: 15 ओवर तक न्यूजीलैंड ने मुकाबले में अच्छी वापसी कर ली थी। लेकिन तभी टीम को चौथा झटका डेरिल मिचेल के रूप में लग गया। 15 ओवर तक न्यूजीलैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन था।

2: 24 PM IST: गौरतलब है कि, न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिर जाने के बाद टीम की पारी को ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने संभाला। इस दौरान 10 ओवर तक ग्लेन फिलिप्स 29 गेंदों में 34 रन और डेरिल मिचेल 15 गेंदों में 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

10 ओवर में ऐसा था न्यूजीलैंड का हाल: बता दें कि, इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत ख़राब रही और गेंदबाजी करने उतरी श्रीलंका ने शुरुआत से ही केन विलियम्सन की कप्तानी वाली टीम पर अपना दबाव बनाकर रखा। इस वजह से न्यूजीलैंड ने 10 ओवर के भीतर अपने शुरूआती 3 बल्लेबाजों के विकेट बहुत जल्दी गंवा दिए। इसलिए न्यूजीलैंड का स्कोर 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 54 रन रहा।

पॉवर प्ले में न्यूजीलैंड का हाल: अगर न्यूजीलैंड के पॉवर प्ले में प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने सभी को निराश किया। इस दौरान टीम की शुरुआत बेहद ही ख़राब हुई और 3 झटके बहुत जल्दी लग गए। इस वजह से पॉवर प्ले में न्यूजीलैंड का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 25 रन था।

3rd WICKET- न्यूजीलैंड को तीसरा झटका कप्तान केन विलियम्सन के रूप में लगा। इस दौरान कप्तान विलियम्सन 8 रन बनाकर कासुन रजिथा का शिकार बन गए।

2nd WICKET- श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड की शुरुआत ख़राब हुई है, टीम को दूसरा झटका डिवॉन कॉनवे के रूप में लगा, जोकि 1 रन बनाकर धनंजय डी सिल्वा के शिकार बन गए।

1st WICKET- न्यूजीलैंड को पहला झटका फिन एलेन के रूप में बहुत जल्दी लग गया। इस दौरान फिन एलेन सिर्फ एक रन बनाकर महीश तीक्षणा की गेंद पर बोल्ड हो गए।

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11 : फिन एलेन, डिवॉन कॉनवे (विकेट कीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ल्यूकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट

श्रीलंका प्लेइंग 11 : पाथुम निसंका, कुसल मेंडिस (विकेट कीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनका (कप्तान), वणिंदो हसारंगा, चमीका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, लाहिरू कुमार, कासुन रजिथा

टॉस : न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

आज हो रहे मैच से पहले दोनों टीमों का वर्ल्डकप 2022 में प्रदर्शन

न्यूजीलैंड : टीम का प्रदर्शन वर्ल्डकप में अच्छा रहा, लेकिन एक मैच बारिश के कारण टीम को ड्रा खेलना पड़ा। शुरूआती मैच में टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को एकतरफा हराया था। टीम ने 2 में से 1 मैच जीता है, +4.450 नेट रन रेट के साथ टीम अभी टॉप पर है। अगर इस मैच को जीत न्यूजीलैंड जीतती है तो वह सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंच जाएगी, अभी तक के 3 अंक है।

श्रीलंका : टीम ने पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ 9 विकेट से जीता, लेकिन दूसरा मैच 7 विकेट के बड़े अंतर से हार भी गई। 2 अंकों के साथ अभी तीसरे स्थान पर है (ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड मैच से पहले), टीम का नेट रन रेट प्लस 0.450 है। इस मैच में अगर श्रीलंका हारती है तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता बहुत मुश्किल हो जाएगा।

T20 World Cup 2022: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11 (संभावित)

फिन एलेन, डिवॉन कॉनवे (विकेट कीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटनेर, टिम साउथी, ल्योकी फर्ग्युसन, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट

श्रीलंका प्लेइंग 11 (संभावित)

पाथुम निसंका, कुसाल मेंडिस (विकेट कीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वणिंदो हसारंगा, चमीका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, प्रमोद मदुशन, महीश तीक्षणा

IND vs SA Live: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले सूर्या ने भुवी से की खास बात, विराट कोहली के साथ पार्टनरशिप को लेकर खोले कई राज

मैच का शेड्यूल

  • तारीख – 29 अक्टूबर
  • समय – 1:30 pm IST
  • टॉस – 1:00 pm IST
  • स्थान – Sydney Cricket Ground

NZ vs SL Highlights: मैच का लाइव प्रसारण

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मैच का लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी, तो वहीं जियो टीवी ऐप जैसी लाइव मोबाइल ऐप पर भी लाइव मैच देख सकते हो।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick