Cricket
NZ vs AFG Highlights: अफगानिस्तान के साथ भारत का भी सपना टूटा, न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा

NZ vs AFG Highlights: अफगानिस्तान के साथ भारत का भी सपना टूटा, न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचा

NZ vs AFG LIVE Score: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, लाइव स्कोर- New Zealand vs Afghanistan Live, T20 World Cup 2021 Live
NZ vs AFG Highlights (New Zealand vs Afghanistan), T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप के 40वें मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। वहां उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। रविवार (7 नवंबर) को अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया […]

NZ vs AFG Highlights (New Zealand vs Afghanistan), T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप के 40वें मैच में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। वहां उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा। रविवार (7 नवंबर) को अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उनका यह फैसला खराब साबित हुआ। टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 124 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की टीम 18.1 ओवर में 2 विकेट पर 125 रन बनाकर मैच जीत गई। अफगानिस्तान की हार के साथ-साथ भारत की भी उम्मीदें टूट गई। टीम इंडिया को उम्मीद थी कि अगर अफगानिस्तान यह मैच जीत लेता है तो वह नामीबिया को हराकर आगे बढ़ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खेल की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए hindi.insidesport.in

T20 World Cup 2021:  अफगानिस्तान के लिए नजीबुल्लाह जादरान ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। 48 गेंद की पारी में उन्होंने 6 चौके और तीन छक्के लगाए। गुलबदीन नईब 15 और मोहम्मद नबी 14 रन बनाकर आउट हुए। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट लिए। टीम साउदी को दो सफलता मिली। एडम मिल्ने, जेम्स नीशम और ईश सोढ़ी को एक-एक सफलता मिली।

T20 World Cup 2021:  न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने 42 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। डेवोन कॉनवे ने 32 गेंद पर नाबाद 36 रन बनाए। इस दौरान चार चौके जड़े। मार्टिन गुप्टिल ने 23 गेंद पर 28 और डेरेल मिशेल ने 12 गेंद पर 17 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और मुजीब उर रहमान ने एक-एक विकेट लिए।

NZ vs AFG Highlights (New Zealand vs Afghanistan): न्यूजीलैंड की पारी के अपडेट्स

  • केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे ने तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी कर ली है। दोनों ने टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए चार ओवर में 17 रन बनाने हैं।
  • न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन पारी को संभाले हुए हैं। उन्होंने 27 गेंद पर एक चौके की मदद से 20 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान को अगर मैच में बने रहना है तो उसे विलियमसन को जल्दी आउट करना होगा।
  • राशिद खान ने अफगानिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने नौवें की पांचवीं गेंद पर मार्टिन गुप्टिल को क्लीन बोल्ड कर दिया। गुप्टिल ने 23 गेंद पर 28 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके लगाए।
  • न्यूजीलैंड ने अपने 50 रन 7 ओवर में पूरे कर लिए। कप्तान केन विलियमसन और मार्टिन गुप्टिल क्रीज पर हैं। अफगान टीम को मैच जीतने के लिए चमत्कार की उम्मीद है।
  • मुजीब उर रहमान ने अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर डेरेल मिशेल को विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद के हाथों कैच कराया। मिशेल ने 12 गेंद पर 17 रन बनाए।
  • मार्टिन गुप्टिल और डेरेल मिशेल ने न्यूजीलैंड को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले दो ओर में बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी और मुजीब उर रहमान ने पहले दो ओवर किए।

NZ vs AFG Highlights (New Zealand vs Afghanistan): अफगानिस्तान की पारी के अपडेट्स:

Highest scores for Afg in T20 WCs
73 Najib Zadran v NZ Abu Dhabi 2021
68 Shahzad v HK Chattogram 2014
62 Asghar Afghan v SL Kolkata 2016
61 Shahzad v Sco Nagpur 2016

  • अफगानिस्तान को सबसे बड़ा झटका 19वें ओवर में लगा। ट्रेंट बोल्ट की पहली गेंद पर चौका लगाने के बाद नजीबुल्लाह जादरान अगली ही गेंद पर आउट हो गए। जादरान ने 48 गेंद पर 73 रन बनाए। इस दौरान 6 चौके और तीन छक्के लगाए। बोल्ट ने ओवर की चौथी गेंद पर करीम जनात ( दो रन) को भी आउट कर दिया।
  • अफगानिस्तान की पारी के दो ओवर बाकी हैं। उसने 18 ओवर में 5 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर टीम को पांचवां झटका लगा। टिम साउदी ने अपनी ही गेंद पर मोहम्मद नबी का कैच लिया। नबी ने 20 गेंद पर 14 रन बनाए। उन्होंने छठे विकेट के लिए नजीबुल्लाह के साथ 59 रनों की साझेदारी की।
  • नजीबुल्लाह जादरान ने 15वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने अफगानिस्तान की पारी को मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। जादरान का यह छठा टी20 अर्धशतक है।
  • नजीबुल्लाह जादरान ने 14वें ओवर में अफगानिस्तान के ताबड़तोड़ तरीके से रन बनाए। उन्होंने ईश सोढ़ी के ओवर में दो छक्के लगाए। नबी और जादरान ने मिलकर इस ओवर में 19 रन बनाए। अफगानिस्तान का स्कोर 14 ओवर में 4 विकेट पर 87 रन हो गया है।

Ish Sodhi has struck in his first over into the attack every match in this T20 WC.

Fakhar vs Pak (6th ball)
Rohit vs Ind (4th ball)
Munsey vs Sco (5th ball)
Erasmus vs Nam (2nd ball)
Gulbadin vs Afg (6th ball)

  • 10वें ओवर की अंतिम गेंद पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा। ईश सोढ़ी की गेंद पर गुलबदीन नईब दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से क्लीन बोल्ड हो गए। गेंद उनके बल्ले से लगकर स्टंप से जा टकराई। नईब ने 18 गेंद पर 15 रन बनाए। उन्होंने जादरान के साथ 37 रनों की साझेदारी की।
  • अफगानिस्तान के 50 रन 10वें ओवर में पूरे हो गए। नजीबुल्लाह जादरान ने ईश सोढ़ी की गेंद पर चौका मारकर टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। उन्होंने गुलबदीन नईब के साथ चौथे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली है।
  • अफगानिस्तान की पारी के आठ ओवर समाप्त हो चुके हैं। उसने तीन विकेट पर 36 रन बनाए हैं। गुलबदीन नईब 13 गेंद पर 11 और नजीबुल्लाह जादरान 12 गेंद पर 12 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों चौथे विकेट के लिए 18 रनों की साझेदारी कर ली है।
  • टिम साउदी ने पांचवें ओवर की पहली गेंद पर अफगानिस्तान को तीसरा झटका दिया। उन्होंने रहमनुल्लाह गुरबाज को एलबीडबल्यू कर दिया। गुरबाज ने 9 गेंद पर 6 रन बनाए।
  • ट्रेंट बोल्ट ने अफगानिस्तान को दूसरा झटका दिया। उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर हजरतुल्लाह जजई को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। जजई चार गेंद पर दो रन बनाकर सैंटनर को कैच थमा बैठे।
  • अफगानिस्तान को पहला झटका एडम मिल्ने ने दिया। उन्होंने तीसरे ओवर में मोहम्मद शहजाद को विकेटकीपर डेवोन कॉनवे के हाथों कैच कराया। शहजाद ने 11 गेंद पर 4 रन बनाए। शहजाद के बाद रहमनुल्लाह गुरबाज बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

 

NZ vs AFG Highlights- T20 World Cup 2021: टीमें:
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, राशिद खान, नवीन-उल-हक, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान।

Editors pick