Cricket
NZ Squad India T20: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, Mitchell Santner को मिली कमान: Follow India vs NewZealand LIVE Updates

NZ Squad India T20: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, Mitchell Santner को मिली कमान: Follow India vs NewZealand LIVE Updates

NZ Squad India T20: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया स्क्वाड का ऐलान, Mitchell Santner को मिली कमान: Follow India vs NewZealand LIVE Updates
NZ Squad India T20: भारत को श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी हैं। जिसके लिए न्यूजीलैंड की टीम भारत (IND vs NZ) दौरे पर आएगी। इस दौरे पर मेहमान (IND vs NZ Live) टीम को सबसे पहले तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है और फिर तीन ही मुकाबलों की टी20 सीरीज भी […]

NZ Squad India T20: भारत को श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी हैं। जिसके लिए न्यूजीलैंड की टीम भारत (IND vs NZ) दौरे पर आएगी। इस दौरे पर मेहमान (IND vs NZ Live) टीम को सबसे पहले तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलनी है और फिर तीन ही मुकाबलों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। वहीं न्यूजीलैंड ने भारत (India vs NewZealand) के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों (NewZealand Squad India series) को मिली टीम में जगह। क्रिकेट की खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In को फॉलो करें।

बता दें कि, न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ जो टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है उसमे केन विलियमसन और टिम साउदी का नाम नहीं हैं। क्योंकि इस स्क्वाड में ज़्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। वहीं टीम की कमान मिचेल सेंटनर को सौंपी गई है। बता दें कि टी20 सीरीज की शुरुआत तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज के बाद 27 जनवरी से होगी।

इन दो खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका

ऑकलैंड एसेस की ओर से खेलने वाले बाएं हाथ के स्पिनर बेन लिस्टर और कैंटरबरी किंग्स के हेनरी शिपले को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। लिस्टर (27) ने पिछले साल भारत में ‘न्यूजीलैंड ए’ टीम में डेब्यू किया था। हालांकि निमोनिया से पीड़ित होने के बाद उन्हें दौरा बीच में ही छोड़कर लौटना पड़ा था।

न्यूजीलैंड का भारत दौरा

तारीख                  मैच             जगह

18 जनवरी      पहला वनडे      हैदराबाद

21 जनवरी      दूसरा वनडे       रायपुर

24 जनवरी      तीसरा वनडे       इंदौर

27 जनवरी      पहला टी20       रांची

29 जनवरी      दूसरा टी20      लखनऊ

1 फरवरी        तीसरा टी20    अहमदाबाद

NZ Squad India T20: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के न्यूजीलैंड का स्क्वाड

न्यूजीलैंड टीम: मिशेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेन क्लीवर, डेवोन कॉनवे, शेन डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रिपन, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर

भारत दौरे के लिए न्‍यूजीलैंड की वनडे टीम

न्यूजीलैंड टीम: टॉम लाथम (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, डग ब्रेसवेल, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, एच शिप्ली।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick