Cricket
New Year 2022: KL Rahul के पोस्ट पर अथिया शेट्टी का कमेंट, गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी को आई होटल के कमरे की याद! Video

New Year 2022: KL Rahul के पोस्ट पर अथिया शेट्टी का कमेंट, गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी को आई होटल के कमरे की याद! Video

New Year 2022: KL Rahul ने जाते हुए साल को दी विदाई, KL Rahul girlfriend Athiya Shetty के कमेंट से चकराया फैंस का दिमाग KL Rahul Social Media
New Year 2022: नया साल आने वाला है और हर कोई नए साल को मनाने की तैयारी में लगा हुआ है। इसी बीच केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर साल खत्म होने के साथ एक वीडियो शेयर किया। केएल राहुल ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 122 रन की […]

New Year 2022: नया साल आने वाला है और हर कोई नए साल को मनाने की तैयारी में लगा हुआ है। इसी बीच केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर साल खत्म होने के साथ एक वीडियो शेयर किया। केएल राहुल ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 122 रन की शानदार पारी खेली और इसी के साथ राहुल पहले टेस्ट मैच के मैन ऑफ द मैच रहे। साल खत्म होने के साथ राहुल ने सोशल मीडिया (KL Rahul Social Media) पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के जवाब में बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी (KL Rahul girlfriend Athiya Shetty) ने दिल वाला इमोजी बनाकर भेजा है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul? (@rahulkl)

New Year 2022: केएल राहुल ने सोशल मीडिया (KL Rahul Social Media) पर वीडियो शेयर करते हुए पूरे साल का फ्लैश बैक वीडियो शेयर किया। वीडियो में कुछ तस्वीरों में उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड आथिया शेट्टी भी नजर आ रही थी। राहुल ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ” थैंक्यू 2021″।

वीडियो में केएल राहुल की गर्लफ्रेंड बॉलीवुड अभिनेत्नी आथिया शेट्टी ने कमेट कर लिखा “1062” और इसी के साथ उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी शेयर किया। दरअसल 1062 का मतलब ये है कि इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 1062 रुम नंबर में रुके थे जहां शायद उनके साथ आथिया भी थी।

आथिया के कमेंट को देखकर लग रहा है कि वे इंग्लैंड के उन खूबसूरत पलों को याद कर काफी खुश हुई हैं। दोनों ने फिलहाल अपने रिश्ते की कोई अधिकाधिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में आथिया के भाई अहान शेट्टी की डेब्यू मूवी के लांच पर आथिया राहुल के साथ देखी गईं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

 

Editors pick