Cricket
LSG vs MI एलिमिनेटर मुकाबले से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी

LSG vs MI एलिमिनेटर मुकाबले से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी

LSG vs MI एलिमिनेटर मुकाबले से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी
आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर (IPL 2023 Eliminator) मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs MI) आमने-सामने होंगे। दोनों ही टीमों के लिए यह महत्वपूर्ण मुकाबला है और इस मैच में हार किसी एक को खिताब की रेस से बाहर कर देगी। इसलिए, मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने […]

आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर (IPL 2023 Eliminator) मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG vs MI) आमने-सामने होंगे। दोनों ही टीमों के लिए यह महत्वपूर्ण मुकाबला है और इस मैच में हार किसी एक को खिताब की रेस से बाहर कर देगी। इसलिए, मुंबई इंडियंस के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने पोते और पुत्रवधु श्लोका के साथ मैच से पहले अपनी टीम की जीत की कामना करने सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Mandir) पहुंचे।

https://www.instagram.com/reel/CsnqE2hroI3/?igshid=MmJiY2I4NDBkZg%3D%3D

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आज शाम साढ़े 7 बजे मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स एक दूसरे से भिड़ेंगे। मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई है। इसके अलावा आरसीबी की हार से मुंबई को फायदा हुआ और टीम आज एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी।

इस सीजन मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी अपने पहले दो मुकाबले हारने के बाद मुंबई ने वापसी की थी। इस सीजन लीग स्टेज में मुंबई इंडियंस ने अपने 14 मैचों में 8 में जीत और 6 में हार का सामना किया है। शुरुआत में मुंबई के अहम बल्लेबाज अपनी बुरी फॉर्म से जूझ रहे थे, हालांकि प्लेऑफ के नजदीक आते-आते रोहित शर्मा से लेकर सूर्यकुमार यादव जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों ने अपनी लय को पकड़ा है।

दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार दूसरी बार आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाई है। पिछले सीजन में लखनऊ की टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए थे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick