Cricket
Mumbai Attack 26/11: मुंबई हमले में जान गंवाने वालो को सचिन तेंदुलकर, Virat Kohli सहित कई क्रिकेटर्स ने किया याद, कहा- इस दिन को कभी भूल नहीं सकते

Mumbai Attack 26/11: मुंबई हमले में जान गंवाने वालो को सचिन तेंदुलकर, Virat Kohli सहित कई क्रिकेटर्स ने किया याद, कहा- इस दिन को कभी भूल नहीं सकते

Mumbai Attack 26/11: सचिन तेंदुलकर, Virat Kohli, कई क्रिकेटर्स ने किया याद, कहा- इस दिन को भूल नहीं सकते, 2008 Mumbai attack, Gautam Gambhir
Mumbai Attack 26/11: आज से 13 साल पहले (2008 Mumbai attack ) भारत की आर्थिक राजधानी में पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने आतंक का कहर बरपाया था। उस सदमे से भारत की जनता आज भी नहीं उभर पाती है। उस आतंकवादी हमले में 166 लोगों ने जान गंवाई। मुंबई हमले (Mumbai Attack) के दौरान […]

Mumbai Attack 26/11: आज से 13 साल पहले (2008 Mumbai attack ) भारत की आर्थिक राजधानी में पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने आतंक का कहर बरपाया था। उस सदमे से भारत की जनता आज भी नहीं उभर पाती है। उस आतंकवादी हमले में 166 लोगों ने जान गंवाई। मुंबई हमले (Mumbai Attack) के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को भारतीय क्रिकेटरों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में विराट कोहली (Virat Kohli), गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) वीरेंद्र सहवाग और भी कई खिलाड़ी शामिल हैं। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Mumbai Attack 26/11: टीम इंडिया के वनडे कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने ट्वीट कर मुंबई हमले के दौरान दान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “हम इस दिन को कभी नहीं भूल सकते और जिन्होंने जान गंवाई हम उन्हें नही भूल सकते। जिन्होंने अपनों को खोया उनके साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।

 

Mumbai Attack 26/11: भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने मुंबई हमले में जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,” आज हमारे वीरों के अनुकरणीय साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए। इसेक साथ ही उन्होंने भारत के झंडे के साथ एक नमस्कार की इमोजी शेयर किया।

 

Mumbai Attack 26/11: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) ने शहीद तुकाराम ओंबले को याद किया, इन्होंने मुंबई पुलिस में सहायक उप-निरीक्षक के पद पर रहते हुए मुंबई हमले में आतंकवादियों के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी।

 

Mumbai Attack 26/11: भारत के पूर्व ओपनिंग बैट्समैन गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने होटल ताज की फोटो शेयर करते हुए मुंबई अटैक में मरने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

2008 Mumbai attack: मुबंई हमले में 10 पाकिस्तानी आतंकवादी पानी के रास्ते मुंबई में दाखिल हुए और उन्होंने मुंबई में अलग-अलग जगहों पर हमले किए। कई जगहों पर उन्होंने एक साथ हमला किया। इस हमले में 165 लोग मरे। 10 आतंकवादियों में से 9 को पुलिस ने हमले के दौरान मार गिराया था। मोहम्मद अजमल कसाब, उसे जिंदा पकड़ा गया था। जिसे 21 नवंबर, 2012 को फांसी दे दी गई।

खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

Editors pick