Cricket
MS Dhoni: आखिर क्यों रांची के खिलाड़ी धोनी को चेन्नई ने बनाया था पहला कप्तान, जानिए

MS Dhoni: आखिर क्यों रांची के खिलाड़ी धोनी को चेन्नई ने बनाया था पहला कप्तान, जानिए

MS Dhoni Steps Down as Captain: आखिर क्यों रांची के खिलाड़ी धोनी को चेन्नई ने बनाया था पहला कप्तान, जानिए
MS Dhoni Steps Down as Captain: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत से पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। धोनी ने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के हाथों में टीम की कमान सौंपी। एमएस धोनी पहले सीजन […]

MS Dhoni Steps Down as Captain: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए सबसे ज्यादा कप्तानी करने वाले एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने आईपीएल के 15वें सीजन की शुरुआत से पहले कप्तानी छोड़ने का फैसला किया। धोनी ने रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के हाथों में टीम की कमान सौंपी। एमएस धोनी पहले सीजन यानी 2008 से टीम के साथ है। लेकिन आप जानते हो कि आखिर चेन्नई ने धोनी को ही अपना पहला कप्तान क्यों चुना (Why CSK Pick MS Dhoni as Captain), जबकि अन्य टीमों के ज्यादातर कप्तान ऐसे थे जो अपनी टीम के राज्य से ताल्लुक रखते थे।

IPL 2008 All Teams Captains :आईपीएल 2008 के सभी कप्तानों की लिस्ट

  • डेक्कन चार्जर – वीवीएस लक्ष्मण
  • आरसीबी – राहुल द्रविड़
  • राजस्थान रॉयल्स – शेन वार्न
  • पंजाब किंग्स – युवराज सिंह
  • सीएसके – एमएस धोनी
  • दिल्ली – वीरेंद्र सहवाग
  • केकेआर – सौरव गांगुली
  • मुंबई – सचिन तेंदुलकर

Chennai Super Kings Captain : एमएस धोनी क्यों थे सब कप्तानों से अलग

ऊपर लिस्ट में आप देखोगे कि जब आईपीएल शुरू हुआ था तो अधिकतर टीमों ने अपने कप्तान उन खिलाड़ियों को चुना था, जो टीम के राज्य से ताल्लुक रखते थे। जैसे दिल्ली ने अपना कप्तान वीरेंद्र सहवाग को बनाया, जो दिल्ली के रहने वाले हैं। राहुल द्रविड़ को बैंगलोर का कप्तान बनाया गया, बेशक वह इंदौर में जन्मे लेकिन राहुल द्रविड़ का बचपन बैंगलोर में बीता। मुंबई ने अपना कप्तान राज्य के खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को बनाया, तो वहीं पंजाब ने युवराज सिंह को कप्तान चुना। कोलकाता के कप्तान बने सौरव गांगुली।

राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान के रूप में विदेशी प्लेयर शेन वार्न को चुना था, यानी अधिकतर टीमें ऐसी थी जिन्होंने अपने कप्तान के रूप में राज्य के खिलाड़ी को चुना लेकिन फिर क्यों सीएसके ने धोनी को अपना पहला कप्तान बनाया था।

Why CSK Pick MS Dhoni as Captain : धोनी को क्यों चुना गया पहला सीएसके कप्तान

सभी फ्रेंचाइजियों के लिए साल 2008 में टूर्नामेंट नया था। सभी चाहते थे कि अपने प्रदेश के खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाए, ताकि एक अच्छा फैन बेस तैयार किया जा सके। लेकिन सीएसके ने रांची के रहने वाले एमएस धोनी पर पहले बोली में बड़ा दाव लगाया, और फिर उन्हें टीम की पहली कमान सौंपी। धोनी का अपना फैन बेस था, क्योंकि एक साल पहले 2007 में उन्होंने बतौर कप्तान टी20 वर्ल्डकप का पहला संस्करण जीता था। यानी इस फॉर्मेट की समझ उन्हें खूब थी। मैनेजमेंट ने धोनी को कप्तान बनाया, और इसका असर टीम की फैन फॉलोइंग पर भी पड़ा था। सीएसके ने पहले ही सीजन फाइनल तक का सफर तय किया, बेशक वह फाइनल में हार गए लेकिन धोनी ने अपने फैसलों और कप्तानी से सभी को प्रभावित किया।

धोनी बेशक चेन्नई प्रदेश के नहीं थे, लेकिन यहां के फैंस का उन्हें खूब प्यार मिला। ना सिर्फ आईपीएल बल्कि अन्य टी20 लीगों में खेलने वाली टीमों की तुलना में भी सीएसके का फैन बैस काफी तगड़ा है।

यह भी देखें- CSK Captains List, Records: देखें चेन्नई के कप्तानों का रिकॉर्ड, Ravindra Jadeja फ्रेंचाइजी के तीसरे कप्तान नियुक्त

When MS Dhoni Steps Down as CSK Captain : फाइनल ट्रॉफी के साथ खत्म किया कप्तानी का सफर

24 मार्च 2022 को एमएस धोनी ने आईपीएल कप्तानी छोड़ने का फैसला किया, जिसकी आधिकारिक घोषणा चेन्नई सुपर किंग्स ने की। धोनी ने अपनी कप्तान छोड़ने के बाद इस पद के लिए रविंद्र जडेजा को चुना। रविंद्र जडेजा 2012 से सीएसके टीम के साथ हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick