Cricket
MS Dhoni Quits Captaincy: IPL में तीन मौके जब कैप्टन कूल को आया गुस्सा, अंपायर से लेकर खिलाड़ियों तक पर भड़क चुके हैं एमएस धोनी

MS Dhoni Quits Captaincy: IPL में तीन मौके जब कैप्टन कूल को आया गुस्सा, अंपायर से लेकर खिलाड़ियों तक पर भड़क चुके हैं एमएस धोनी

MS Dhoni Quits Captaincy: IPL में तीन मौके जब कैप्टन कूल को आया गुस्सा, MS Dhoni, MS Dhoni got angry IPL 2022 Mahendra Singh Dhoni
MS Dhoni Quits Captaincy, IPL 2022, Mahendra Singh Dhoni: आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग CSK और KKR के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। […]

MS Dhoni Quits Captaincy, IPL 2022, Mahendra Singh Dhoni: आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग CSK और KKR के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुकाबले से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। वह 2008 से टीम की कमान संभाल रहे थे। उनकी जगह रवींद्र जडेजा को CSK का नया कप्तान बनाया गया है। इस खबर में हम आपको उन मौकों के बारे में बताने जा रहे हैं जब कैप्टन कूल (MS Dhoni) को गुस्सा आया (MS Dhoni got angry) और वह अंपायर से लेकर खिलाड़ियों तक पर भड़क गए। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

अंपायर से भिड़ गए थे कैप्टन कूल
MS Dhoni Quits Captaincy: आईपीएल सीजन-12 में फैंस को कैप्टन कूल (MS Dhoni) का गुस्सा देखने को मिला था। इस बार धोनी के गुस्से का शिकार कोई और नहीं बल्कि अंपायर हुए थे। धोनी अंपायर को समझाने के लिए मैदान में आ गए थे। राजस्थान के खिलाफ मैच के आखिरी ओवर में अंपायर उल्हास गांधे ने शुरुआत में नो-बॉल का इशारा करने के लिए हाथ उठाया, लेकिन लेग अंपायर ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड की तरफ से गेंद के कमर से ऊपर रहने का कोई संकेत नहीं मिला। इसके बाद गांधे ने नो-बॉल नहीं दी। जिसकी वजह से धोनी को गुस्सा आ गया था।

धोनी पर लगा था मैच फीस का 50% जुर्माना
MS Dhoni got angry: बात आईपीएल सीजन -12 के 25वें मैच की है। यह मुकाबला चेन्नई और राजस्थान के बीच खेला जा रहा था। मैच के आखिरी ओवर में ये विवाद हुआ। राजस्थान की ओर से आखिरी ओवर बेन स्टोक्स डाल रहे थे। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी पर मैदान में उतर कर अंपायर से बहस करने के लिए मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया था। धोनी के अंपायर को दलीलें देने के बाद भी उन्होंने फैसला नहीं बदला, जिसके बाद धोनी गुस्से में मैदान से लौट आए।

फील्डिंग जमाते समय आया था गुस्सा
IPL 2022, Mahendra Singh Dhoni: आईपीएल 2021 का 12वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा था। इस मैच में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान अपने खिलाड़ियों पर बुरी तरह गुस्सा हो गए थे। दरअसल धोनी फील्डिंग जमा रहे थे, तभी गुस्से में वे फील्डरों पर चिल्लाने लगे। सोशल मीडिया पर धोनी के चिल्लाने का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। धोनी उस समय मैदान पर फील्डिंग सेट कर रहे थे, तभी उनको खाली जगह पर एक फील्डर कम दिखा। धोनी को गुस्सा आया और उन्होंने चिल्ला कर बोला, ‘यार एक प्लेयर हमेशा गायब हो जाता है।’

ब्रावो पर भड़क गए थे धोनी
MS Dhoni, MS Dhoni got angry, IPL 2022: आईपीएल 2021 के दूसरे फेज के पहले मैच में एक बार फिर फैंस को माही का गुस्सा देखने को मिला था। यहां मुंबई इंडियंस के पारी के दौरान धोनी ड्वेन ब्रावो की गलती की वजह से बेहद गुस्सा हो गए थे। इस दौरान मुंबई की ओर से शानदार बल्लेबाजी कर रहे सौरव तिवारी का कैच जब छूटा तो धोनी ने दोनों हाथ फैलाकर ब्रावो के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। आलम यह था कि बाद में ब्रावो धोनी से नजरें तक नहीं मिला पा रहे थे। धोनी-ब्रावो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick