Cricket
MS Dhoni New Look: स्टाइलिश बियर्ड के साथ नई हेयरस्टाइल में नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, फैंस ने कहा- जवान लग रहे हो माही

MS Dhoni New Look: स्टाइलिश बियर्ड के साथ नई हेयरस्टाइल में नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, फैंस ने कहा- जवान लग रहे हो माही

MS Dhoni New Look: स्टाइलिश बियर्ड के साथ नई Dhoni Hairstyle में नजर आए Mahendra Singh Dhoni, Aalim Hakim ने फोटो शेयर किए, धोनी अब IPL में नजर आएंगे
MS Dhoni New Look: स्टाइलिश बियर्ड के साथ नई हेयरस्टाइल में नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, फैंस ने कहा- जवान लग रहे हो माही- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इन दिनों माही स्टाइलिश बियर्ड के साथ नई हेयरस्टाइल […]

MS Dhoni New Look: स्टाइलिश बियर्ड के साथ नई हेयरस्टाइल में नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, फैंस ने कहा- जवान लग रहे हो माही- इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इन दिनों माही स्टाइलिश बियर्ड के साथ नई हेयरस्टाइल (Dhoni Hairstyle) में नजर आए हैं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ यूजर्स को यह लुक काफी पसंद आया, जबकि कुछ IPL स्टार धोनी को ट्रोल भी करते दिखे। एक यूजर ने कहा कि माही इस लुक में जवान लग रहे हैं।

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का यह फोटो सबसे पहले हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम (Aalim Hakim) ने शुक्रवार सुबह अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। इसमें धोनी (Dhoni Hairstyle) की कई सारी फोटो नजर आईं, जिसमें हकीम (Aalim Hakim) भी दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी कर चुके तारीफ
MS Dhoni New Look: यह पहली बार नहीं है, जब धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने हेयरस्टाइल से अपने फैंस को चौंकाया हो। माही ने जब क्रिकेट करियर शुरू किया था, तब वे लंबे बाल रखते थे। इन बालों की तारीफ पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ भी कर चुके। फिर वर्ल्ड कप के बाद तो धोनी ने अपना सिर ही मुंडवा लिया था। इस बार वे स्टाइलिश बियर्ड के साथ नई स्टाइल में दिखे हैं।

IPL में चेन्नई टीम के कप्तान हैं माही
MS Dhoni New Look: महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल ही 15 अगस्त के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं। इस बार कोरोना के कारण IPL को बीच में सस्पेंड कर दिया था। इसके बाकी मैच UAE में इसी साल सितंबर-अक्टूबर में खेले जाएंगे। तब धोनी एक बार फिर मैदान में दिखाई देंगे।

Editors pick