Cricket
MS Dhoni: एमएस धोनी ने जिला क्रिकेट खेलने के महत्व पर डाला प्रकाश, खिलाडियों से बोले – ‘आपको गर्व होना चाहिए’

MS Dhoni: एमएस धोनी ने जिला क्रिकेट खेलने के महत्व पर डाला प्रकाश, खिलाडियों से बोले – ‘आपको गर्व होना चाहिए’

MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) विश्व क्रिकेट में सबसे बड़े प्रेरणादायक शख्सियतों में से एक हैं। उन्होंने अपनी काबिलियत की वजह से रांची (Ranchi) को दुनिया में एक अलग पहचान दी है। झारखंड के रहने वाले धोनी तीनों आईसीसी खिताब (Dhoni Won three ICC trophies) जीतने वाले विश्व क्रिकेट के एकमात्र […]

MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) विश्व क्रिकेट में सबसे बड़े प्रेरणादायक शख्सियतों में से एक हैं। उन्होंने अपनी काबिलियत की वजह से रांची (Ranchi) को दुनिया में एक अलग पहचान दी है। झारखंड के रहने वाले धोनी तीनों आईसीसी खिताब (Dhoni Won three ICC trophies) जीतने वाले विश्व क्रिकेट के एकमात्र कप्तान (Captain Cool Dhoni) हैं। पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (CSK captain MS Dhoni) ने बुधवार 2 जून को कहा कि क्रिकेटरों को अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने में गर्व महसूस होना चाहिए क्योंकि यह शीर्ष स्तर पर पहुंचने के लिये पहला कदम होता है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

धोनी ने यहां तिरूवलूर जिला क्रिकेट संघ (TDCA) के रजत जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘यह पहली बार है जब मैं जिला संघ की सफलता के मौके पर आयोजित जश्न का हिस्सा बन रहा हूं। मैं अपने जिला क्रिकेट संघ (रांची) को भी शुक्रिया कहना चाहूंगा। क्रिकेटरों को अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व महसूस होना चाहिए।’’

यह भी पढ़ें: IND vs SA: पूरी दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ होंगे कोच राहुल द्रविड़, 20 जून को इंग्लैंड के लिए होंगे रवाना

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे फक्र है कि मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला लेकिन अगर मैं अपने जिले या स्कूल के लिये नहीं खेला होता तो यह मुमकिन नहीं होता।’’

इस अवसर पर, धोनी ने तमिलनाडु राज्य में विभिन्न विषयों के दस खिलाड़ियों को तीन लाख रुपये की छात्रवृत्ति के रूप में चेक भी प्रदान किए। इंडिया सीमेंट्स की पूर्णकालिक निदेशक रूपा गुरुनाथ, सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन और तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी समारोह में शामिल हुए।

इस मौके पर वह मुख्य अतिथि थे। उनके साथ आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन भी मौजूद थे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick