Cricket
MS Dhoni: जयपुर में एमएस धोनी की शाही सवारी, चहेते को देखने उमड़ी भीड़ : Video

MS Dhoni: जयपुर में एमएस धोनी की शाही सवारी, चहेते को देखने उमड़ी भीड़ : Video

MS Dhoni Latest Video: जयपुर में एमएस धोनी की शाही सवारी, चहेते को देखने उमड़ी भीड़ : Video
MS Dhoni Latest Video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी जब जयपुर पहुंचे तो उन्हें देखने भारी भीड़ उमड़ी। जयपुर में एक खुली कार (MS Dhoni in Car) की सवारी करते हुए धोनी को देखने कई फैंस पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार 23 […]

MS Dhoni Latest Video: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी जब जयपुर पहुंचे तो उन्हें देखने भारी भीड़ उमड़ी। जयपुर में एक खुली कार (MS Dhoni in Car) की सवारी करते हुए धोनी को देखने कई फैंस पहुंचे।

महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार 23 सितंबर को जयपुर पहुंचे थे, वह किसी प्रोग्राम में शामिल होने के लिए जयपुर आए। उनको देखने के लिए एयरपोर्ट पर भी फैंस बड़ी संख्या में आए थे।

MS Dhoni Latest Video: जयपुर में एमएस धोनी, देखने उमड़ी भीड़

वहीं जयपुर से धोनी का एक और वीडियो आया, जिसमे वह एक शाही कार में घूमते दिखे। यह कार ऊपर से खुली थी, जिसकी वजह से वहां मौजूद फैंस उन्हें अच्छे से देख पाए। धोनी ने अपने भी अपने फैंस को हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

MS Dhoni in Car : दरअसल धोनी जयपुर में जिस प्रोग्राम में शामिल होने गए थे, उसमे स्टेज पर धोनी की एंट्री कुछ इस तरह हुई। धोनी ब्लैक रंग की टीशर्ट पहने हुए पहुंचे थे। धोनी के ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए।

MS Dhoni  : एमएस धोनी का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 और 50 ओवरों का विश्वकप जिताया। उन्होंने 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 अंतर्राष्ट्रीय टी20 मुकाबले खेले। इनमें धोनी ने क्रमश 4876, 10773 और 1617 रन बनाए।

IND vs SA Odi Tickets: ऑफ़लाइन टिकट्स बिक्री 6 अक्टूबर से, JSCA ने अतिरिक्त सुरक्षाबल को लेकर की मांग

MS Dhoni CSK : चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं धोनी

धोनी ने आईपीएल में 234 मैच खेले हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा पुणे सुपरजायंट्स के लिए आईपीएल मैच खेले। धोनी ने पिछले साल सीएसके की कप्तानी छोड़ी जरूर, लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें कप्तान वापस लेनी पड़ी। इस बार आईपीएल होम एंड अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा, यानि धोनी अपने होम क्राउड (एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम, चेन्नई) पर खेल सकेंगे।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick