Cricket
T20 World Cup 2021: वर्ल्ड कप में फेल होने के बाद स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ी, MS Dhoni पहुंचे रांची

T20 World Cup 2021: वर्ल्ड कप में फेल होने के बाद स्वदेश लौटे भारतीय खिलाड़ी, MS Dhoni पहुंचे रांची

T20 World Cup 2021: वर्ल्ड कप में फेल होने के बाद स्वदेश लौटे Team India के खिलाड़ी, MS Dhoni पहुंचे रांची, Virat Kohli, Rohit Sharma बने नए कप्तान
T20 World Cup 2021: टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में बुरी तरह फ्लॉप रहे टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी स्वदेश लौट आए हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) का बतौर कप्तान यह आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप रहा। वहीं, टीम इंडिया के मेंटर रहे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी घर लौट आए हैं। वे अपने शहर रांची […]

T20 World Cup 2021: टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में बुरी तरह फ्लॉप रहे टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी स्वदेश लौट आए हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) का बतौर कप्तान यह आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप रहा। वहीं, टीम इंडिया के मेंटर रहे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी घर लौट आए हैं। वे अपने शहर रांची पहुंच गए हैं।

दरअसल, भारतीय टीम (Team India) ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका नहीं मिला। टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने 5 में से 3 ही मैच जीते थे। भारतीय टीम को अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था। इसके बाद दूसरे मैच में न्यूजीलैंड टीम ने शिकस्त दी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhoni SuperFan Saravanan (@cricsuperfan)

MS Dhoni, T20 World Cup 2021: ग्रुप-2 में से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। पाकिस्तान ने अपने सभी 5 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 4 मुकाबले अपने नाम किए थे। टीम इंंडिया इन दोनों टीमों में से किसी एक को भी हरा देती या न्यूजीलैंड अपना अफगानिस्तान से मैच हारती, तो भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाती।

रोहित की कप्तानी में टीम न्यूजीलैंड सीरीज खेलेगी, कोहली आराम करेंगे
T20 World Cup 2021: न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। केएल राहुल टीम के उपकप्तान होंगे। वहीं, पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को आराम दिया गया है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 नवंबर को जयपुर में पहला टी20 मैच खेलेगी। उसके बाद 19 नवंबर को रांची में दूसरा मैच और 21 नवंबर को कोलकाता में सीरीज का आखिरी मुकाबला होगा। दो टेस्ट मैच में कानपुर (15 से 29 नवंबर) और मुंबई (3 से 7 दिसंबर) में खेले जाएंगे।

Editors pick