Cricket
MS Dhoni: कारीगर के मुरीद हुए महेंद्र सिंह धोनी, बेटी के साथ बनी इस चित्रकारी को खुद जाकर लिया

MS Dhoni: कारीगर के मुरीद हुए महेंद्र सिंह धोनी, बेटी के साथ बनी इस चित्रकारी को खुद जाकर लिया

MS Dhoni: कारीगर के मुरीद हुए महेंद्र सिंह धोनी, बेटी के साथ बनी इस कला को खुद जाकर लिया
MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Team) के कप्तान और भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक कारीगर के मुरीद हो गए, जिन्होंने अपनी कारीगरी से कपड़े पर धोनी और उनकी बेटी जीवा (MS Dhoni Daughter Ziva) का चित्र बनाया। Mahendra Singh Dhoni : सोशल मीडिया पर छाई धोनी […]

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK Team) के कप्तान और भारत के सबसे सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक कारीगर के मुरीद हो गए, जिन्होंने अपनी कारीगरी से कपड़े पर धोनी और उनकी बेटी जीवा (MS Dhoni Daughter Ziva) का चित्र बनाया।

Mahendra Singh Dhoni : सोशल मीडिया पर छाई धोनी की तस्वीर, फोटो में नजर आए बेहद खुश

मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट फॉर रेलवेज एंड टेक्सटाइल दर्शना जरदोश (Darshana Jardosh) ने फोटो शेयर की। एक फोटो में एमएस धोनी उस कपड़े को लिए खड़े नजर आए, जिस पर आर्टिस्ट ने धोनी और उनकी बेटी Ziva Dhoni को बनाया। मंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा-

Mr. Appusamy, एक बुनकर जो इरोड में अपना हैंडलूम स्टाल चलाते हैं। क्रिकेट के प्रशंसक, उन्होंने एक कपड़े पर आर्टवर्क किया और एमएस धोनी और उनकी बेटी के चित्र को बनाया। जब धोनी को ये खबर लगी तो उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इसे प्राप्त किया।

यह भी देखें – IND vs SA T20 Series 2022: यहां देखें भारत दक्षिण अफ्रीका सीरीज का पूरा शेड्यूल, स्क्वॉड डिटेल, वेन्यू और पूरी जानकारी

एमएस धोनी और उनकी बेटी जीवा धोनी का कपड़े पर बना चित्र
एमएस धोनी और उनकी बेटी जीवा धोनी का कपड़े पर बना चित्र

यह भी देखें – IPL 2022 Viewership: आईपीएल 2022 के ब्रॉडकास्ट व्यूअरशिप में आई गिरावट, स्टार स्पोर्ट्स को हुआ भारी नुकसान!

MS Dhoni : धोनी की फोटो वायरल

एमएस धोनी ने इस आर्ट को पकड़कर फोटो खिंचवाई। कुछ देर में ही फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई। इस फोटो में एमएस धोनी के चेहरे पर मुस्कान है, और वह काफी खुश नजर आ रहे हैं। साफ़ दिख रहा है कि वह इस कला को बनाने वाले कलाकार से कितने खुश हैं।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick