Cricket
MS Dhoni: 2000 कड़कनाथ मुर्गे MS Dhoni के रांची स्थित फार्म पर भेजे गए

MS Dhoni: 2000 कड़कनाथ मुर्गे MS Dhoni के रांची स्थित फार्म पर भेजे गए

MS Dhoni: मध्यप्रदेश की एक सहकारी फर्म ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के आर्डर पर प्रोटीन से भरे ‘कड़कनाथ’ (Kadaknath Chicken) नस्ल के 2000 मुर्गे झारखंड के रांची स्थित उनके फार्म (MS Dhoni Farmhouse) पर भेजे हैं । आपको बता दें मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के काले कड़कनाथ […]

MS Dhoni: मध्यप्रदेश की एक सहकारी फर्म ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के आर्डर पर प्रोटीन से भरे ‘कड़कनाथ’ (Kadaknath Chicken) नस्ल के 2000 मुर्गे झारखंड के रांची स्थित उनके फार्म (MS Dhoni Farmhouse) पर भेजे हैं । आपको बता दें मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के काले कड़कनाथ मुर्गे को छत्तीसगढ से कानूनी लड़ाई के बाद 2018 में जीआई टैग मिला है । यह मुर्गा, इसके अंडे और मांस दूसरी नस्ल से महंगे दाम में बेचा जाता है। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

झाबुआ के कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बताया कि धोनी ने एक स्थानीय सहकारी फर्म को 2000 कड़कनाथ मुर्गो का आर्डर दिया था जो एक वाहन से रांची भेज दिये गए हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ यह अच्छा कदम है कि धोनी जैसे सितारे ने कड़कनाथ मुर्गे की नस्ल में रूचि जताई है । कोई भी आनलाइन आर्डर कर सकता है जिससे इस नस्ल के मुर्गे पालने वाले आदिवासियों को फायदा होगा ।’’

यह भी पढ़ें: IPL 2022: शेन वॉटसन ने विराट कोहली की फॉर्म पर रवि शास्त्री की “ओवरकुक” टिप्पणी पर दी बड़ी प्रतिक्रिया

झाबुआ के कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख आई एस तोमर ने कहा कि धोनी ने कुछ समय पहले यह आर्डर दिया था लेकिन बर्ड फ्लू फैले होने के कारण अभी तक इसे भेजा नहीं जा सका था। धोनी ने विनोद मेदा को आर्डर दिया जो झाबुआ के रूंडीपाड़ा गांव में कड़कनाथ नस्ल के मुर्गे के पालन से जुड़ी सहकारी संस्था चलाते हैं । मेदा ने कहा कि झाबुआ की आदिवासी संस्कृति के परिचायक तीर कमान भी धोनी को भेजे जायेंगे। आपको बता दें कि फिलहाल धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की ओर से आईपीएल 2022 (IPL 2022) में खेल रहे हैं ओर वह मुंबई में हैं।

(PTI)

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick