Cricket
Most Twitter Followers: Virat Kohli ट्विटर फॉलोअर्स में PMO India को पीछे छोड़ने के करीब, जानिए Cristiano Ronaldo और Neymar की रैंक

Most Twitter Followers: Virat Kohli ट्विटर फॉलोअर्स में PMO India को पीछे छोड़ने के करीब, जानिए Cristiano Ronaldo और Neymar की रैंक

Virat Kohli (File Photo)
Most Twitter followers: Virat Kohli सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय खिलाड़ी, जानिए Cristiano Ronaldo और Neymar की रैंक- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 4 करोड़ के पार पहुंच गई है। वे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। इस मामले […]

Most Twitter followers: Virat Kohli सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय खिलाड़ी, जानिए Cristiano Ronaldo और Neymar की रैंक- टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर फॉलोअर्स की संख्या 4 करोड़ के पार पहुंच गई है। वे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। इस मामले में उनके बाद लीजेंड सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके 3.57 करोड़ फॉलोअर्स हैं। विराट कोहली को ट्विटर पर 4.30 करोड़ फैंस फॉलो करते हैं। वे PMO India अकाउंट को पीछे छोड़ने के करीब हैं, जिसके 4.32 करोड़ फॉलोअर्स हैं।

ओवरऑल भारतीयों में विराट कोहली चौथे नंबर पर काबिज हैं। उनसे आगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), अमिताभ बच्चन और PMO India अकाउंट है। नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को 7 करोड़ और अमिताभ बच्चन को 4.58 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

वर्ल्ड में चौथे खिलाड़ी हैं विराट कोहली
Most Twitter followers: दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली (Virat Kohli) चौथे नंबर पर काबिज हैं। उनसे आगे सिर्फ पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo), ब्राजिलियन फुटबॉलर नेमार और अमेरिका के बास्केटबॉल प्लेयर लेब्रॉन जेम्स हैं। रोनाल्डो के 9.31 करोड़ फॉलोअर्स हैं, जबकि नेमार को 5.41 करोड़ और लेब्रॉन को 4.99 फैंस फॉलो करते हैं। रोनाल्डो दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें: India Tour of England: अब पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार का इंग्लैंड जाना मुश्किल, BCCI भेज सकता है दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट

टॉप-50 में सिर्फ 4 ही खिलाड़ी
Most Twitter followers: दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोगों की टॉप-50 की लिस्ट में सिर्फ 4 ही खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo), नेमार, लेब्रॉन जेम्स और विराट कोहली हैं। इनके अलावा दो स्पोर्ट्स चैनल अमेरिका का SportsCenter और ESPN है। इन्हें 3.78 और 3.72 फैंस फॉलो करते हैं। साथ ही टॉप-50 में दो फुटबॉल क्लब भी शामिल हैं। इनमें स्पेन के रियाल मैड्रिड को 3.79 करोड़ और बार्सिलोना को 3.74 करोड़ फैंस फॉलो करते हैं।

Editors pick