Cricket
Most Searched on Google 2022: विराट कोहली, एमएस धोनी से ज्यादा लोगों ने प्रवीण तांबे को खोजा? गूगल ने जारी किए आंकड़े

Most Searched on Google 2022: विराट कोहली, एमएस धोनी से ज्यादा लोगों ने प्रवीण तांबे को खोजा? गूगल ने जारी किए आंकड़े

Most Searched Sportsperson on Google 2022: तो क्या सही में धोनी कोहली से आगे निकल गए प्रवीण तांबे, जानें
Most Searched Sportsperson on Google 2022: क्रिकेट में विराट कोहली आज सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। वह सोशल मीडिया में भी काफी ज्यादा आगे हैं, उनके हर एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम से कम 50 मिलियन फ़ॉलोअर्स तो हैं ही, इंस्टा पर तो आंकड़ा 200 मिलियन के पार है। गूगल सर्च की बात करें तो […]

Most Searched Sportsperson on Google 2022: क्रिकेट में विराट कोहली आज सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। वह सोशल मीडिया में भी काफी ज्यादा आगे हैं, उनके हर एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कम से कम 50 मिलियन फ़ॉलोअर्स तो हैं ही, इंस्टा पर तो आंकड़ा 200 मिलियन के पार है। गूगल सर्च की बात करें तो कहा जा रहा है कि कोहली (Virat Kohli), धोनी (MS Dhoni) नहीं बल्कि प्रवीण ताम्बे (Pravin Tamble) साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर हैं। तो क्या सच में ऐसा है? आइए आपको बताते हैं।

अगर आपसे पूछा जाए कि इस साल कौन सा क्रिकेटर होगा, जिसे लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया होगा। तो शायद ही कोई प्रवीण ताम्बे का नाम लेगा। फैंस विराट कोहली, एमएस धोनी या रोहित शर्मा में से ही किसी का नाम लेंगे। तो फिर कैसे प्रवीण तांबे का नाम लिया जा रहा है। दरअसल गूगल ने साल 2022 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए कुछ कीवर्ड को जारी किया है। इसमें सर्च किए गए लोगों में पहले नंबर पर नूपुर शर्मा है, जिनका खेल या क्रिकेट से कोई लेना देना नहीं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर ललित मोदी है, जो आईपीएल के जन्मदाता कहे जाते हैं। हालाँकि उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, और अभ वह भारत में नहीं रहते। इस लिस्ट में नौवें नंबर पर प्रवीण तांबे का नाम है, जो वर्तमान में केकेआर के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं।

Most Searched Sportsperson on Google 2022: Pravin Tambe पहले नंबर पर ?

प्रवीण ताम्बे को आज क्रिकेट देखने वाला हर शख्स जानता है, लेकिन अभी भी कई ऐसे लोग होंगे जो प्रवीण तांबे को नहीं जानते होंगे। इसी वर्ष इनके जीवन पर फिल्म बनी, उसका नाम भी कौन प्रवीण ताम्बे रखा गया। दरअसल उनकी जिंदगी प्रेरणा दायक रही। 40 साल की उम्र में आईपीएल डेब्यू करना, फिर 45 से अधिक उम्र में भी विदेशी लीग खेलना। उनकी फिल्म को भी लोगों ने खूब सराहा। खैर, गूगल पर लोगों ने उन्हें जरूर सर्च किया, लेकिन क्या इतना कि उन्होंने एमएस धोनी (MS Dhoni), विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया।

IPL 2023 Auction: गुजरात टाइटंस के कोच ने किया खुलासा, आईपीएल ऑक्शन में इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

गूगल ट्रेंड्स द्वारा जारी लिस्ट में तो यही है कि प्रवीण ताम्बे ने कोहली और धोनी को पीछे छोड़ दिया। हालांकि हमने गूगल ट्रेंडिंग द्वारा ही दो लोगों की तुलना की तो इसमें कोहली कहीं आगे नजर आए। जब हमने कोहली, एमएस धोनी और प्रवीण ताम्बे की तुलना की तो कोहली सबसे आगे नजर आए। नीचे आप उसका स्क्रीनशॉट देख सकते हो। लाल रंग वाली लाइन कोहली की है, जो धोनी और प्रवीण ताम्बे वाली लाइन से ऊपर नजर आ रही है।

Virat Kohli, MS Dhoni, Pravin Tambe Google Search Result
Virat Kohli, MS Dhoni, Pravin Tambe Google Search Result

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick