Cricket
Most Richest Indian: गौतम अडानी को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर भारतीय बने मुंबई इंडियंस के मालिक-Check OUT

Most Richest Indian: गौतम अडानी को पीछे छोड़ दुनिया के सबसे अमीर भारतीय बने मुंबई इंडियंस के मालिक-Check OUT

Most Richest Indian: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Team) आईपीएल की सबसे सफल फ़्रेंचाइज़ी में और इस फ्रेंचाइजी के नाम कई रिकॉर्ड है। अब एक बड़ा रिकॉर्ड टीम के मालिक (MI Team Owner) यानी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने भी बनाया है। वह दुनिया में सबसे अमीर भारतीयों की सूची में पहले पायदान पर पहुंच गए […]

Most Richest Indian: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Team) आईपीएल की सबसे सफल फ़्रेंचाइज़ी में और इस फ्रेंचाइजी के नाम कई रिकॉर्ड है। अब एक बड़ा रिकॉर्ड टीम के मालिक (MI Team Owner) यानी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने भी बनाया है। वह दुनिया में सबसे अमीर भारतीयों की सूची में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। फोर्ब्स रियल-टाइम अरबपतियों की सूची के अनुसार मुकेश की कुल संपत्ति 84.3 बिलियन डॉलर हो गई है और वह दुनिया के टॉप 10 में शुमार हो गए हैं। अंबानी ने महिला प्रीमियर लीग में टीम खरीदने वाले गौतम अडानी (Gautam Adani) को पीछे छोड़ा है। क्रिकेट की सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।

दूसरी तरफ हाल ही में महिला प्रीमियर लीग में अहमदाबाद फ्रैंचाइज़ी खरीदने वाले गौतम अडानी की संपत्ति में भारी गिरावट आई है। जिनकी संपत्ति 68। 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। कुछ समय पहले तक दुनिया के शीर्ष तीन अरबपतियों में शुमार रहे अडानी अब रैंकिंग में मुकेश अंबानी से 6 पायदान नीचे 16वें पायदान पर आ गए हैं। सूची के शीर्ष पर फ्रांसीसी फैशन दिग्गज बर्नार्ड अरनॉल्ट और उनका परिवार है।

Pic- Forbes List
Pic- Forbes List

महिला आईपीएल 2023 के लिए बीसीसीआई ने हाल ही में टीमों की घोषणा की थी। इस दौरान अडानी स्पोर्ट्सलाइन प्राइवेट लिमिटेड ने सबसे बड़ी बोली लगाकर अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को 1289 करोड़ में खरीदा। वहीं मुकेश अम्बानी की इंडिया विन प्राइवेट लिमिटेड ने 912.99 करोड़ में मुंबई फ्रेंचाइजी खरीदी।

फ्रेंचाइजी और उनके मालिक

महिला आईपीएल में इस बार पांच टीमें मैदान में होंगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने आज नीलामी प्रक्रिया पूरी की। इस नीलामी से बीसीसीआई और भारतीय महिला क्रिकेट की 4666.99 करोड़ रूपये की कमाई होगी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking Sports News, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick