Cricket
CSK vs MI IPL 2021: 5 बार खिताब जीतने वाले Rohit Sharma के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, Virat Kohli और MS Dhoni उनके ठीक बाद, जानिए आंकड़े

CSK vs MI IPL 2021: 5 बार खिताब जीतने वाले Rohit Sharma के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, Virat Kohli और MS Dhoni उनके ठीक बाद, जानिए आंकड़े

Most IPL ducks as captain, Rohit Sharma, Virat Kohli, MS Dhoni, Most ducks in IPL History, Ducks Records in IPL, MI vs CSK IPL 2021, CSK vs MI Match
CSK vs MI IPL 2021: 5 बार खिताब जीतने वाले Rohit Sharma के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, Virat Kohli और MS Dhoni उनके ठीक बाद, जानिए आंकड़े- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 सीजन के दूसरे फेज का आगाज 19 सितंबर से UAE में होने वाला है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला […]

CSK vs MI IPL 2021: 5 बार खिताब जीतने वाले Rohit Sharma के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, Virat Kohli और MS Dhoni उनके ठीक बाद, जानिए आंकड़े- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 सीजन के दूसरे फेज का आगाज 19 सितंबर से UAE में होने वाला है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित के नाम IPL में एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है, जो कोई बल्लेबाज नहीं बनाना चाहेगा। Most IPL ducks as captain, Rohit Sharma, Virat Kohli, MS Dhoni, Most ducks in IPL History, Ducks Records in IPL, MI vs CSK IPL 2021, CSK vs MI Match

दरअसल, IPL में मौजूदा टीम के सभी कप्तानों में रोहित शर्मा अकेले बल्लेबाज हैं, जो सबसे ज्यादा 8 बार शून्य पर आउट हुए हैं। ओवरऑल रिकॉर्ड देखा जाए तो बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड गौतम गंभीर के नाम दर्ज हैं। वे 10 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे।

ये भी पढ़ें: IPL 2021 CSK vs MI: चेन्नई के खिलाफ जमकर चला है मुंबई के कप्तान Rohit Sharma और Kieron Pollard का बल्ला, देखिए रिकॉर्ड

रोहित के बाद विराट और धोनी का नाम

मौजूदा कप्तानों में रोहित के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम आता है। वे अब तक 5 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। तीसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं, जो 4 बार शून्य पर आउट हुए हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स चौथी पार चैंपियन बनने की दावेदार मानी जा रही है। वहीं, रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को सबसे ज्यादा 5 बार चैंपियन बनाया है।

बिना खाता खोले आउट होने वाले टॉप-10 कप्तान
गौतम गंभीर- 10
रोहित शर्मा- 8
एडम गिलक्रिस्ट- 7
शेन वॉर्न- 7
आर अश्विन- 5
विराट कोहली- 5
महेंद्र सिंह धोनी- 4
हरभजन सिंह- 4

Most IPL ducks as captain, Rohit Sharma, Virat Kohli, MS Dhoni, Most ducks in IPL History, Ducks Records in IPL, MI vs CSK IPL 2021, CSK vs MI Match

Editors pick