Mitchell Marsh engaged: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने की सगाई, इस अंदाज में सुनाई खुशखबरी
Mitchell Marsh engaged: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने की सगाई, इस अंदाज में सुनाई खुशखबरी- ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने…

Mitchell Marsh engaged: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने की सगाई, इस अंदाज में सुनाई खुशखबरी- ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड ग्रेटा मैक के साथ सगाई की है। मार्श ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के माध्यम से ये खुशखबरी दी है। ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने जो फोटो शेयर की है। उसमे वो अपनी मंगेतर के साथ खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दोनों एक आकर्षक समुद्रतट स्थल पर थे। फोटो में मार्श की गर्लफ्रेंड अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रही हैं। उन्होंने जैसे ही फोटो शेयर किया उन्हें जमकर बधाईयां मिलने लगी।AUSTRALIA Cricket team, MITCHELL MARSH, Mitchell Marsh gets engaged, girlfriend Greta Mack, MITCHELL MARSH AUSTRALIA
यहां देखें पोस्ट-
View this post on Instagram
मार्श निजी तौर पर तो अच्छे दिन बिता ही रहे हैं वो क्रिकेट में भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही उनके लिए बड़ी खुशखबरी मिली थी। ऑस्ट्रेलिया टीम ने टी-20 विश्व कप के लिए जो टीम चुनी। उसमे इस खिलाड़ी का नाम भी था। बता दें, अगले महीने 17 अक्टूबर से UAE में विश्व कप का आयोजन होने वाला है। उससे पहले आईपीएल खेला जाना है। मार्श ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को करारी हार मिली थी। लेकिन मार्श का प्रदर्शन कमाल का था। मार्श ने सीरीज के पांच मैचों में तीन अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले, दूसरे और चौथे मैच में अर्धशतक लगाया था। इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ भी टी20 सीरीज में हिस्सा लिया और अच्छा प्रदर्शन किया। हालांकि, ये भी सीरीज ऑस्ट्रेलिया की टीम हार गई थी। अब हम मार्श को टी-20 विश्व कप में खेलता देखेंगे। AUSTRALIA Cricket team, MITCHELL MARSH, Mitchell Marsh gets engaged, girlfriend Greta Mack, MITCHELL MARSH AUSTRALIA