Cricket
MI vs RR Playing XI: पहली जीत की उम्मीद में राजस्थान से भिड़ रही मुंबई इंडियंस, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

MI vs RR Playing XI: पहली जीत की उम्मीद में राजस्थान से भिड़ रही मुंबई इंडियंस, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

MI vs RR Playing XI: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 44वे मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) अपने 8 मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और उनका […]

MI vs RR Playing XI: आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 44वे मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुक़ाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से डीवाई पाटिल स्टेडियम में हो रहा है। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) अपने 8 मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और उनका रन रेट 0.561 है। वहीं दूसरी ओर मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इस बार बेहद शर्मनाक रहा है। मुंबई इंडियंस अपने 8 मैच हार कर अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में यह मुंबई इंडियंस का अभी तक का सबसे बुरा प्रदर्शन रहा है। अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। आइए जानें क्या है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन (MI vs RR Playing XI) खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

मुंबई इंडियंस में दो बदलाव

मुंबई इंडियंस में ब्रेविस की जगह पर टिम डेविड और उनादकट की जगह पर कुमार कार्तिकेय को शामिल किया गया है। कुमार कार्तिकेय को मुंबई इंडियंस के तरफ से डेब्यू कैप दी गई है। उन्हें हाल में ही चोटिल गेंदबाज अरशद खान की जगह टीम में शामिल किया गया था। वहीं राजस्थान की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), डेरिल मिशेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।
मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ।

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals : शेड्यूल
मैच नंबर – 44
तारीख – 30 अप्रैल
समय – 7:30 pm बजे से शुरू
स्थान – डीवाई पाटिल स्टेडियम

यह भी पढ़ें: BCCI Nepotism: बीसीसीआई और राज्य संघो में बढ़ते वंशवाद के चलते हो रहा है लोढ़ा सिफारिशों का उल्लंघन

यह भी पढ़ें:  IPL 2022, MCA stadium Pune Pitch Report, Records: देखें एमसीए स्टेडियम में हुए अभी तक मैचों के नतीजे, पिच रिपोर्ट, रिकार्ड्स और मैचों की डिटेल्स

IPL 2022, MI vs RR Live Streaming Details: लाइव मैच किन चैनल पर प्रसारित होगा
Star Sports 1
Star Sports 1HD
Star Sports 2
Star Sports 2HD
Star Sports Hindi
Star Sports Hindi 1HD
Star Sports Select 1
Star Sports Select 1HD

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick