Cricket
MI vs RR: प्लेऑफ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस क्या राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ देगी Arjun Tendulkar को टीम में जगह?

MI vs RR: प्लेऑफ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस क्या राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ देगी Arjun Tendulkar को टीम में जगह?

MI vs RR: IPL 2022 Playoff मुंबई इंडियंस क्या राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ देगी Arjun Tendulkar को टीम में जगह? Mumbai Indians,
MI vs RR, IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में प्लेऑफ (IPL 2022 Playoff) की रेस से बाहर हो चुकी मंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स के साथ है। आज के मैच में अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल डेब्यू का इंतजार खत्म हो सकता है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर (Arjun […]

MI vs RR, IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन में प्लेऑफ (IPL 2022 Playoff) की रेस से बाहर हो चुकी मंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स के साथ है। आज के मैच में अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल डेब्यू का इंतजार खत्म हो सकता है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) आईपीएल के पिछले सीजन से आईपीएल में डेब्यू करने के लिए इंतजार कर रहे थे। मुंबई इंडियंस 8 मुकाबलों में लगातार हार के बाद आईपीएल 2022 प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है ऐसे में अब वे नए खिलाड़ियों को उभरने का मौका देना चाहेंगे। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

  • 22 साल के अर्जुन तेंदुलकर एमआई का हिस्सा है, लेकिन अभी तक वे एमआई की ओर से डेब्यू नहीं कर पाए हैं। उन्हें जहीर खान और जसप्रीत बुमराह की पसंद के तहत तैयार किया गया है।
  • दुर्भाग्य से, उन्हें चोट के बाद यूएई में सीजन बीच में ही छोड़ना पड़ा। आईपीएल 2022 ऑक्शन के दौरान लखनऊ ने भी अर्जुन के लिए बोली लगाई लेकिन 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने उन्हें फिर से खरीद लिया गया।
  • सचिन तेंदुलकर के विपरीत, अर्जुन तेंदुलकर एक गेंदबाज हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल चुके हैं।
  • उन्होंने महाराष्ट्र के लिए कुछ घरेलू टी20 मैच खेले हैं जहां उन्होंने कुछ विकेट हासिल किए हैं। वह मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम का भी हिस्सा रहे हैं।
  • ड्रीम डेब्यू न केवल अर्जुन तेंदुलकर के सपने को साकार करेगा बल्कि ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर के लिए भावनात्मक विस्फोट साबित हो सकता है जो एमआई के सलाहकार भी हैं।

अर्जुन तेंदुलकर पर जहीर खान के विचार

MI vs RR, IPL 2022: “वह सिर्फ एक युवा खिलाड़ी हैं जो टीम में आ रहे हैं। लेकिन उन्हें पहले खुद को साबित करना होगा, कोचिंग स्टाफ और टीम के सीनियर खिलाड़ियों के ये दिखाना होगा कि उनके पासे प्रतिभा है। वह एक मेहनती खिलाड़ी है और इसके साथ ही वह एक उत्सुक और सिखने की कोशिश करने वाला खिलाड़ी है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।”

आईपीएल 2022 में एमआई गेंदबाज

आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने संघर्ष किया है। जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी इस सीजन में बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई।

POS Player Mat Inns Ov Runs Wkts BBI Avg Econ SR 4w 5w
1

Murugan Ashwin

6 6 21.0 164 6 14/2 27.33 7.80 21.00 0 0
2

Jaydev Unadkat

5 5 20.0 190 6 32/2 31.66 9.50 20.00 0 0
3

Daniel Sams

5 5 19.0 209 6 30/4 34.83 11.00 19.00 1 0
4

Tymal Mills

5 5 17.0 190 6 35/3 31.66 11.17 17.00 0 0
5

Jasprit Bumrah

8 8 30.2 229 5 17/3 45.80 7.54 36.40 0 0
6

Basil Thampi

5 5 16.0 152 5 35/3 30.40 9.50 19.20 0 0
7

Riley Meredith

2 2 8.0 65 3 40/2 21.66 8.12 16.00 0 0
8

Kieron Pollard

8 3 9.0 78 3 8/2 26.00 8.66 18.00 0 0
9

Fabian Allen

1 1 4.0 46 1 46/1 46.00 11.50 24.00 0 0
10

Dewald Brevis

6 1 0.3 8 1 8/1 8.00 16.00 3.00 0 0

 

 

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick