Cricket
MI vs RR, IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के Ravichandran Ashwin ने हार के लिए ओस को ठहराया दोषी, कहा- ओस प्रभाव नहीं डालती तो 158 का लक्ष्य पर्याप्त

MI vs RR, IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स के Ravichandran Ashwin ने हार के लिए ओस को ठहराया दोषी, कहा- ओस प्रभाव नहीं डालती तो 158 का लक्ष्य पर्याप्त

MI vs RR, IPL 2022: Rajasthan Royals के Ravichandran Ashwin ने ओस को ठहराया दोषी, ओस नहीं डालती तो 158 का लक्ष्य पर्याप्त, Mumbai Indians
MI vs RR, IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपनी टीम की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) के हाथों पांच विकेट से हार के बाद कहा कि यदि ओस अहम भूमिका नहीं निभाती तो 159 रन का लक्ष्य पर्याप्त होता। मुंबई ने इस […]

MI vs RR, IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपनी टीम की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) के हाथों पांच विकेट से हार के बाद कहा कि यदि ओस अहम भूमिका नहीं निभाती तो 159 रन का लक्ष्य पर्याप्त होता। मुंबई ने इस मैच में जीत दर्ज करके आखिरकार आईपीएल के वर्तमान सत्र में अपना खाता खोला तथा अपने कप्तान रोहित शर्मा को 35वें जन्मदिन का सर्वश्रेष्ठ उपहार दिया। खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

मुंबई (Mumbai Indians) के सामने 159 रन का लक्ष्य था जो उसने 19.2 ओवर में हासिल कर दिया। उसकी तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 51 और तिलक वर्मा ने 35 रन बनाये। अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यदि ओस ने भूमिका नहीं निभाई होती तो यह स्कोर पर्याप्त होता, लेकिन बहुत अधिक ओस पड़ रही थी, इसलिए लगा कि हमने 10-15 रन कम बनाये।’’

MI vs RR, IPL 2022: उन्होंने (Ravichandran Ashwin) कहा, ‘‘158 प्रतिस्पर्धी स्कोर था। यह इससे जुड़ा था कि हमारी शुरुआत कैसे रही थी। हमने पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया था और उनकी तुलना में एक विकेट अधिक लिया था।’’

अश्विन ने कहा, ‘‘इसलिए यह चुनौतीपूर्ण स्कोर था और हमने इस सत्र में जो भी स्कोर बनाया उसका अच्छा बचाव किया। हार दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन ओस ने अहम भूमिका निभाई। गेंद ओवरपिच हो रही थी और स्पिनरों का उपयोग आखिर में नहीं किया जा सकता था। जब ओस प्रभाव डालती है तो ऐसा होता है। हमने अच्छा स्कोर बनाया था। यदि यह 10-15 रन अधिक होता तो अच्छा होता लेकिन आईपीएल में (एक टीम के) 14 मैचों में कभी ऐसा हो जाता है।’’

MI vs RR, IPL 2022: राजस्थान (Rajasthan Royals) ने मुंबई को पावरप्ले में कुछ खास नहीं करने दिया और दो विकेट भी लिये लेकिन कामचलाऊ गेंदबाज डेरिल मिचेल ने सातवें ओवर में 20 रन लुटा दिये। अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने कहा, ‘‘पिछले मैच में भी डेरिल मिचेल ने सातवां ओवर किया था। यह छठे गेंदबाज के लिये हमारी रणनीति का हिस्सा है, लेकिन आज यह नहीं चल पायी। कभी ऐसा होता है।’’

MI vs RR, IPL 2022: मुंबई ने सूर्यकुमार को तीसरे नंबर पर उतारा और उसका उसे फायदा मिला। सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मैं कभी निजी उपलब्धियों का जश्न नहीं मनाता, लेकिन यदि उनसे टीम को मदद मिलती है तो मुझे बहुत खुशी होगी। जीत से सकारात्मक माहौल बनता है।’’

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

 

 

 

 

 

 

 

Editors pick