Cricket
MI vs KKR Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 विकेट से जीता मुकाबला, पैट कमिंस ने खेली ताबड़तोड़ पारी

MI vs KKR Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5 विकेट से जीता मुकाबला, पैट कमिंस ने खेली ताबड़तोड़ पारी

MI vs KKR Live, IPL 2022: आईपीएल का 14वां मैच बुधवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के
MI vs KKR Highlights, IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन का 14वां मुकाबला बुधवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला गया। यह मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेला 7:30 बजे शुरू हुआ। बतौर कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस आमने सामने थे। कोलकाता ने टॉस […]

MI vs KKR Highlights, IPL 2022: आईपीएल के 15वें सीजन का 14वां मुकाबला बुधवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला गया। यह मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में खेला 7:30 बजे शुरू हुआ। बतौर कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस आमने सामने थे। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 16 ओवर में 162 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए पैट कमिंस को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक

MI vs KKR Highlights: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही। तीसरी ओवर में कप्तान रोहित शर्मा 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद डेवल्ड ब्रेविस 29 और ईशान किशन ने 14 रन पर अपना विकेट गंवाया। 55 रन पर मुंबई के तीन खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे। लेकिन फिर इस सीजन का पहला मुकाबला खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के साथ पारी को संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी हुई। अपने अर्धशतक पूरा करने के बाद सूर्यकुमार यादव आउट हुए। वहीं तिलक वर्मा 38 और कीरोना पोलार्ड 5 गेदों पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर की ओर से पैट कमिंस ने 2 और उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

पैट कमिंस ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक

MI vs KKR Highlights: 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने पांचवें ओवर में पहला विकेट खोया। अजिंक्य रहाणे 11 गेंदों पर 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे।  दूसरे सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर ने एक छोर संभाले रखा तो दूसरी ओर से विकेट गिरते रहे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 10, सैम बिलिंग्स ने 17, नीतिश राणा ने 8 और आंद्रे रसेल ने 11 रन बनाए। पैट कमिंस 15 गेंदों पर 56 और वेंकटेश अय्यर 41 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

कोलकाता नाइटराइडर्स का स्कोर: 162/5 (16 ओवर)

  • पैट कमिंस: 56*
  • वेंकटेश अय्यर: 50*

13.1 ओवर: विकेट- कोलकाता का पांचवां विकेट गिरा। खतरनाक अंदाज से बल्लेबाजी कर रहे आंद्रे रसेल 5 गेंदों पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टाइमल मिल्स ने मुंबई को पांचवीं सफलता दिलाई। टाइमल मिल्स की शॉट पिच गेंद को गेंद को रसेल ने पुल किया, लेकिन इस बार ऊपरी किनारा लगा और बैकवर्ड प्वाइंट पर लपक लिया गया रसल का कैच।

11.4 ओवर- विकेट: कोलकाता का चौथा विकेट गिरा। नीतीश राणा 7 गेदों पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुरुगन अश्विन ने मुंबई को चौथी सफलता दिलाई। मिडविकेट में लपका गए राणा, फ्लाइटेड गेंद थी थोड़ी छोटी भी थी मिडिल स्टंप पर, पुल किया था लेकिन गेंद को एलिवेशन नहीं दिला पाए।

9.5 ओवर- विकेट: कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा। सैम बिलिंग्स 12 गेंदों पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुरुगन अश्विन ने मुंबई को तीसरी सफलता दिलाई। सैम बिलिंग्स ने आगे बढकर ऑफ स्टंप के बाहर की फुलर लेंथ गेंद को लॉन्ग ऑफ की दिशा में लॉफ्ट कर दिया, लेकिन गेंद को एलिवेशन नहीं दिला पाए, खेलते वक्त अंतिम समय में बल्ले का फेस मुड़ गया और ऊपरी किनारा लगते हुए गेंद सीधे फील्डर के हाथों में समा गयी।

5.6 ओवर- विकेट: कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा। कप्तान अजिंक्य रहाणे 6 गेंदों पर 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। डेनियल सैम्स ने मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई। सैम्स की छोटी गेंद को अय्यर ने पुल करने के प्रयास किया लेकिन सीधा डीप स्क्वेयर लेग फील्डर के हाथ में गेंद को थमा बैठे। सैम्स की 138.2 किलोमीटर की गति से छाती के पास थी गेंद, अय्यर कलाइयों को मोड़कर नीचे रखना चाहते थे गेंद को लेकिन जल्दी खेल गए, बल्ले का चेहरा जल्दी बंद होने के कारण गेंद हवा में उठी, डीप स्क्वेयर लेग के खिलाड़ी को थोड़ा आगे आना पड़ा लेकिन कैच तो एकदम आसान था, पावरप्ले की अंतिम गेंद पर कोलकाता को लगा दूसरा झटका लगा।

4.1 ओवर- विकेट: कोलकाता का पहला विकेट गिरा। अजिंक्य रहाणे 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टाइमल मिल्स ने मुंबई को पहली सफलता दिलाई। बैक ऑफ लेंथ गेंद पर रहाणे लेग स्टंप के बाहर हटकर रूम बना रहे थे, मिल्स ने गेंद को उनके शरीर के तरफ रखा। रहाणे नियंत्रण में नहीं होने के बावजूद पुल शॉट के साथ आगे बढ़े, गेंद बल्ले के ऊपरी भाग पर लगी और गई डीप स्क्वेयर लेग की दिशा में जहां सैम्स तैनात थे, आसान कैच के साथ उन्होंने रहाणे को चलता किया।

पहला ओवर: अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर ने कोलकाता की पारी की शुरुआत की। मुंबई की ओर से बासिल थम्पी ने पहला ओवर किया। इस ओवर में मात्र 3 रन बने।

मुंबई इंडियंस का स्कोर: 161/4 (20 ओवर)

  • कीरोन पोलार्ड: 22*
  • तिलक वर्मा: 38*

19.1 ओवर- विकेट: मुंबई का चौथा विकेट गिरा। इस सीजन का पहला आईपीएल मुकाबला खेल रहे सूर्यकुमार यादव 36 गेंदों पर 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कमिंस ने केकेआर को चौथी सफलता दिलाई।

10.6 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन 21 गेंदों पर 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पैट कमिंस ने कोलकाता को तीसरी सफलता दिलाई। कमिंस की छोटी गेंद को ईशान ने पुल किया और मिड विकेट के हाथों में कैच थमा बैठे। ईशान गेंद की गति से बीट हुए और उन्होंने लेट शॉट खेला। वह मिड विकेट को क्लियर करना चाहते थे। लेकिन गेंद सीधे गयी फील्डर के हाथों में, किशन के आउट होते ही अब दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ पवेलियन लौट चुके हैं।

7.5 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा। शानदार बल्लेबाजी कर रहे डेवल्ड ब्रेविस 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वरुण चक्रवर्ती ने कोलकाता को दूसरी सफलता दिलाई। वरुण की पांचवें स्टंप के बाहर धीमी गति की गुगली गेंद थी, ब्रेविस उसे लेग साइड पर खींचना चाहते थे लेकिन कम उछाल के कारण गेंद को पूरी तरह से चूक गए। बल्ले के नीचे से होकर गेंद गई विकेटकीपर बिलिंग्स के पास, जिन्होंने तेज़ी से गिल्लियां बिखेर दीं। जब स्टंप की लाइट जली तब ब्रेविस का पैर क्रीज़ से बाहर था। ताक़त के साथ शॉट लगाने के चक्कर में अपना नियंत्रण खोया था और अब बाहर का रास्ता नापना होगा।

6 ओवर का खेल समाप्त: पावरप्ले में मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन है। डेवल्ड ब्रेविस 21 और ईशान किशन 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं7 ब्रेविस अपना पहला मुकाबला खेल रहे हैं और वह शानदार लय में नजर आ रहे हैं। पहले चार ओवर में 14 रन बनाने वाली मुंबई ने आखिरी 2 ओवरम में 21 रन बनााए हैं।

2.5 ओवर- विकेट: मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे कप्तान रोहित शर्मा 12 गेदों पर 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शानदार गेंदबाजी कर रहे उमेश यादव ने कोलकाता को पहली सफलता दिलाई। उमेश की पटकी हुई गेंद थी कंधे के पास, रोहित अपना पसंदीदा पुल शॉट लगाना चाहते थे, पुणे की इस पिच की अतिरिक्त गति और उछाल के कारण बल्ले का ऊपरी किनारा लगा और गेंद हवा में खड़ी हो गई। शॉर्ट फाइन लेग का खिलाड़ी पीछे भागकर कैच के लिए जा रहे थे लेकिन सैम बिलिंग्स ने उसे दूर हटने को कहा और हवा में घूमती गेंद को अपने दस्तानों में समाया।

पहला ओवर: टॉस हारकर मुंबई पहले बल्लेबाजी कर रही है। मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने पारी की शुरुआत की है। वहीं कोलकाता की ओर से उमेश यादव ने पहला ओवर किया। इस ओवर में मात्र 1 रन बना।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, उमेश यादव, रसिख सलाम, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, देवल्ड ब्रेविस, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, बासिल थम्पी।

Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians: शेड्यूल

  • मैच नंबर – 14
  • मैच तारीख – 6 अप्रैल
  • टॉस – केकेआर ने जीता टॉस
  • समय – 7:30 बजे से
  • स्थान – एमसीए स्टेडियम

KKR vs MI – एमसीए, पुणे पिच रिपोर्ट

इस सीजन एमसीए पुणे ग्राउंड पर खेले गए दोनों मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ही जीते हैं। पिच पर गेंदबाजों को गति मिलेगी, लेकिन बल्लेबाजों के लिए भी ये फायदेमंद रहेगा। यहां पहली पारी में खेलने वाली टीम एक लिए 190 + रन बनाना बेहतर होगा. स्पिन गेंदबाजों को भी यहां मदद मिलेगी।

MI vs KKR Live Streaming Details: लाइव मैच किन चैनल पर प्रसारित होगा

  • Star Sports 1
  • Star Sports 1HD
  • Star Sports 2
  • Star Sports 2HD
  • Star Sports Hindi
  • Star Sports Hindi 1HD
  • Star Sports Select 1
  • Star Sports Select 1HD
  • Star Sports Star Gold
  • Star Sports Gold HD
क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick