Cricket
MI vs KKR IPL 2021: राहुल और वेंकटेश अय्यर की आतिशी पारी से जीती केकेआर, मुंबई को 7 विकेट से हराया – Follow Live Updates

MI vs KKR IPL 2021: राहुल और वेंकटेश अय्यर की आतिशी पारी से जीती केकेआर, मुंबई को 7 विकेट से हराया – Follow Live Updates

MI vs KKR IPL 2021 Live Score: कोलकाता ने मुंबई टीम को 7 विकेट से हराया- MI vs KKR LIVE, MI vs KKR Head to Head, IPL 2021 live streaming
MI vs KKR IPL 2021: राहुल और वेंकटेश अय्यर की आतिशी पारी से जीती केकेआर, मुंबई को 7 विकेट से हराया – Follow Live Updates- आईपीएल 2021 के 34वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार जीत दर्ज की। उसने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच में टॉस हारकर […]

MI vs KKR IPL 2021: राहुल और वेंकटेश अय्यर की आतिशी पारी से जीती केकेआर, मुंबई को 7 विकेट से हराया – Follow Live Updates- आईपीएल 2021 के 34वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार जीत दर्ज की। उसने डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच में टॉस हारकर मुंबई टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। उसने कोलकाता टीम के सामने 156 रन का टारगेट सेट किया था। जवाब में केकेआर ने 29 गेंदें शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया।। Kolkata Knight Riders, Mumbai Indians, IPL, IPL 2021, MI vs KKR LIVE, MI vs KKR Head to Head, IPL 2021 live streaming, IPL 2021 live, MI Playing XI, KKR Playing XI, MI vs KKR Live Streaming, MI VS KKR live score, MI VS KKR live updates- follow hindi.insidesport.in

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता टीम ने 15.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 159 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के हीरो वेंकटेस अय्यर और राहुल त्रिपाठी रहे। राहुल ने 38 बॉल पर 67 और वेंकटेस ने 30 बॉल पर 53 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 88 रन की पार्टनरशिप की। मुंबई के लिए तीनों विकेट जसप्रीत बुमराह ने ही लिए।

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: KKR 159/3 (15.1)

  • 16वां ओवर मुंबई के कप्तान रोहित ने किया। उनकी पहली ही बॉल पर नीतीश राणा ने चौका जमाते हुए मैच जीत लिया।
  • 15वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मुंबई को तीसरी सफलता दिलाई। उन्होंने केकेआर के कप्तान ओएन मोर्गन को कैच आउट कराया। यहां केकेआर को जीत के लिए 30 बॉल पर सिर्फ 1 रन की जरूरत थी।
  • 14वें ओवर में एडम मिलने ने सिर्फ 2 रन दिए। यहां से कोलकाता को जीत के लिए 36 बॉल पर सिर्फ 9 रन की ही जरूरत थी।
  • 13वां ओवर राहुल चाहर को मिला। इसमें पहली बॉल पर राहुल और आखिरी बॉल पर ओएन मोर्गन ने छक्का जमाते हुए 17 रन बनाए।
  • 12वां ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह ने टीम को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने वेंकटेस को क्लीन बोल्ड किया। ओवर में त्रिपाठी ने छक्का जमाते हुए 11 रन निकाले।
  • 11वां ओवर लेकर आए राहुल चाहर ने सिर्फ 6 रन दिए। इस ओवर में वेंकटेस अय्यर ने अपनी पहली फिफ्टी पूरी की।
  • 10वां ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया। उन्होंने वाइड बॉल पर चौके के साथ 5 रन दिए और ओवर में 14 रन लुटाए।
  • 9वां ओवर लेकर आए क्रुणाल की पहली ही बॉल पर राहुल त्रिपाठी ने छक्का जड़ा। आखिरी बॉल पर भी चौका लगाते हुए 12 रन बनाए।
  • 8वां ओवर राहुल चाहर को मिला। उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 2 चौके खाते हुए 11 रन लुटाए।
  • 7वां ओवर क्रुणाल पंड्या लेकर आए और 11 रन दिए। इस ओवर में वेंकटेस अय्यर ने शानदार छक्का जड़ा।
  • छठा ओवर फिर एडम मिलने को मिला, जिसमें वे दोबारा महंगे साबित हुए। कोलकाता टीम ने 12 रन निकाले।
  • 5वां ओवर स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने किया। उन्होंने सिर्फ 3 रन दिए। यहां कोलकाता ने 50 रन का स्कोर पार किया।
  • चौथा ओवर ट्रेंट बोल्ट लेकर आए और सिर्फ 8 रन दिए। नए बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने चौका जमाया।
  • तीसरा ओवर जसप्रीत बुमराह को मिला और उन्होंने टीम को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने शुभमन गिल को 13 रन पर पवेलियन भेजा।
  • दूसरा ओवर लेकर आए एडम मिलने की तीसरी बॉल पर वेंकटेस ने एक और छक्का जड़ा। इस ओवर में भी टीम ने 15 रन बनाए।
  • पहला ओवर रोहित शर्मा ने ट्रेंट बोल्ट को दिया। इसमें वेंकटेस ने चौथी बॉल पर छक्का लगाते हुए ओवर में 15 रन बनाए।
Kolkata Knight Riders Innings
Batsmen R B 4S 6S SR
Shubman Gill b JJ Bumrah 13 9 1 1 144.44
Venkatesh Iyer b JJ Bumrah 53 30 4 3 176.67
Rahul Tripathi Not out 74 42 8 3 176.19
Eoin Morgan (C) c TA Boult b JJ Bumrah 7 8 0 1 87.50
Nitish Rana Not out 5 2 1 0 250.00
Extra 7 (b 0, w 6, nb 0, lb 1)
Total 159/3 (15.1)
Yet To Bat Dinesh KarthikAD RussellSP NarineLH FergusonM Prasidh KrishnaVarun Chakravarthy
BOWLING O M R W ECON
Trent Boult 2 0 23 0 11.50
Adam Milne 3 0 29 0 9.67
Jasprit Bumrah 4 0 43 3 10.75
Krunal Pandya 3 0 25 0 8.33
Rahul Chahar 3 0 34 0 11.33
Rohit Sharma 0.1 0 4 0 24.00
Fall Of Wickets FOW Over
Shubman Gill 1-40 2.6
VR Iyer 2-128 11.4
EJG Morgan 3-147 14.1

आखिरी 31 बॉल में मुंबई ने 4 विकेट गंवाकर सिर्फ 49 रन बनाए
मुंबई टीम को रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने शानदार 78 रन की शानदार शुरुआत दी थी। यहां टीम को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। इसके बाद डिकॉक ने पारी को संभालते हुए अपनी फिफ्टी पूरी की और चलते बने। यहां से मुंबई इंडियंस संभल नहीं सकी और लगातार विकेट गिरते गए। क्विंटन डिकॉक ने 55 और रोहित शर्मा ने 33 रन की पारी खेली।

एक समय टीम का स्कोर 2 विकेट पर 100 रन था, लेकिन आखिरी 31 बॉल में टीम ने सिर्फ 49 रन बनाए और 4 विकेट गंवा दिए। कोलकाता टीम के लिए तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और लोकी फर्ग्यूसन ने 2-2 विकेट लिए। एक सफलता सुनील नरेन को मिली।

मुंबई इंडियंस का स्कोर: MI 155-6 (20)

  • 20वां और आखिरी ओवर लोकी फर्ग्यूसन ने किया, जिसमें उन्होंने 2 बड़े विकेट निकाले और सिर्फ 6 रन दिए। फर्ग्यूसन ने कीरोन पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या को पवेलियन भेजा।
  • 19वां ओवर आंद्रे रसेल ने किया, जिसमें क्रुणाल पंड्या ने शानदार छक्का जमाते हुए 10 रन निकाले।
  • 18वां ओवर तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने किया, जिसमें एक नोबॉल के साथ 18 रन लुटाए। ओवर में पोलार्ड ने शानदार छक्का भी जड़ा। कृष्णा ने अपने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए।
  • 17वें ओवर में लोकी फर्ग्यूसन ने टीम को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने ईशान किशन को 14 रन पर कैच आउट कराया। ओवर में भी सिर्फ 2 रन ही दिए।
  • 16वां ओवर लेकर आए आंद्रे रसेल की पहली ही बॉल पर ईशान किशन ने शानदार छक्का जड़ा। पोलार्ड ने चौका लगाया और ओवर में 13 रन निकाले।
  • 15वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना दूसरा विकेट लिया और टीम को तीसरी सफलता दिलाई। डिकॉक 55 रन बनाकर कैच आउट हुए।
  • 14वां ओवर लोकी फर्ग्यूसन ने किया। इसमें सिर्फ 8 रन ही बने। इसी ओवर में क्विंटन डिकॉक ने अपनी 16वीं फिफ्टी पूरी की।
  • 13वां ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने किया और कोलकाता टीम को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को 5 रन पर आउट किया।
  • 12वां और अपना आखिरी ओवर लेकर आए सुनील नरेन ने सिर्फ 3 रन दिए। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर एक विकेट लिया।
  • 11वां ओवर वरुण चक्रवर्ती ने किया, जिसमें 6 रन बने। यह उनका आखिरी ओवर रहा। वरुण ने 4 ओवर में 22 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला।
  • 10वें ओवर में कोलकाता टीम को पहली सफलता सुनील नरेन ने दिलाई। उन्होंने रोहित शर्मा को 33 रन पर कैच आउट कराया।
  • 9वां ओवर लेकर आए आंद्रे रसेल काफी महंगे साबित हुए। डिकॉक ने शुरुआती 2 बॉल पर चौके जमाते हुए कुल 14 रन निकाले।
  • 8वां ओवर वरुण ने भी काफी किफायती किया। उन्होंने सिर्फ 3 रन ही दिए। हालांकि, यहां तक कोलकाता टीम को कोई सफलता नहीं मिली।
  • 7वां ओवर सुनील नरेन ने किया, जिसमें उन्होंने मुंबई के ओपनर्स को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। इस ओवर में सिर्फ 4 रन ही बने।
  • छठा और पावरप्ले का आखिरी ओवर प्रसिद्ध कृष्णा ने किया। इसमें डिकॉक ने 2 छक्के जमाए और ओवर में कुल 16 रन निकाले।
  • 5वां ओवर लोकी फर्ग्यूसन ने किया। इस ओवर की आखिरी बॉल पर डिकॉक ने शानदार छक्का जमाते हुए ओवर में कुल 11 रन बनाए।
  • चौथा ओवर लेकर आए वरुण की पहली दो बॉल पर रोहित ने लगातार चौके जमाए। इस ओवर में मुंबई टीम ने कुल 9 रन बनाए।
  • तीसरा ओवर स्पिनर सुनील नरेन को मिला। उनके ओवर में रोहित और क्विंटन डिकॉक ने 1-1 चौका जमाते हुए कुल 11 रन निकाले।
  • दूसरा ओवर फिर स्पिनर वरुण चक्रवर्ती लेकर आए। इस ओवर में भी मुंबई के ओपनर्स सिर्फ 4 रन ही बना सके।
  • पहला ओवर केकेआर के कप्तान ओएन मोर्गन ने स्पिनर नीतीश राणा को दिया। इस ओवर में रोहित शर्मा ने चौका जमाते हुए कुल 5 रन बनाए।
Mumbai Indians Innings
Batsmen R B 4S 6S SR
Rohit Sharma (C) c Shubman Gill b SP Narine 33 30 4 0 110.00
Quinton de Kock (WK) c SP Narine b M Prasidh Krishna 55 42 4 3 130.95
Suryakumar Yadav c Dinesh Karthik b M Prasidh Krishna 5 10 0 0 50.00
Ishan Kishan c AD Russell b LH Ferguson 14 13 0 1 107.69
Kieron Pollard runout (LH Ferguson / EJG Morgan) 21 15 2 1 140.00
Krunal Pandya c VR Iyer b LH Ferguson 12 9 0 1 133.33
Saurabh Tiwary Not out 5 2 1 0 250.00
Adam Milne Not out 1 1 0 0 100.00
Extra 9 (b 0, w 6, nb 2, lb 1)
Total 155/6 (20)
Yet To Bat RD ChaharJJ BumrahTA Boult
BOWLING O M R W ECON
Nitish Rana 1 0 5 0 5.00
Varun Chakravarthy 4 0 22 0 5.50
Sunil Narine 4 0 20 1 5.00
Lockie Ferguson 4 0 27 2 6.75
Prasidh Krishna 4 0 43 2 10.75
Andre Russell 3 0 37 0 12.33
Fall Of Wickets FOW Over
Rohit Sharma 1-78 9.2
SA Yadav 2-89 12.1
Q de Kock 3-106 14.5
Ishan Kishan 4-119 16.2
Kieron Pollard 5-149 19.2
KH Pandya 6-149 19.3

ये भी पढ़ें- IPL 2021: ‘वो मेरे भगवान हैं उनसे कौन बात करता है’ Rohit Sharma को देख इमोशनल हुआ फैन; देखें VIDEO

दोनों टीम में विदेशी खिलाड़ी
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में कप्तान ओएन मोर्गन समेत आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और लोकी फर्ग्यूसन विदेशी खिलाड़ी रहे। वहीं, मुंबई इंडियंस में ओपनर क्विंटन डिकॉक, ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड, एडम मिलने और पेसर ट्रेंट बोल्ट जैसे विदेशी प्लेयर शामिल रहे।

दोनों टीमें
कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, ओएन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसल, सुनील नारायण, लॉकी फर्ग्‍यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, ऐडम मिलने, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।

Kolkata Knight Riders, Mumbai Indians, IPL, IPL 2021, MI vs KKR Head to Head, MI Playing XI, KKR Playing XI, MI VS KKR live updates- follow hindi.insidesport.in

Editors pick